प्रतापगढ़
ठंड से दो महिलाओं की मौत
कुंडा/रानीगंज सत्तर वर्षीय रामरती पत्नी छोटेलाल निवासी जमुआरी मऊआइमा सोमवार को रानीगंज के अमहटा गांव में अपने रिश्तेदार बाबूलाल के घर आई थी। देर रात ठंड लगने से उसकी मौत हो गई।
इसी तरह मानिकपुर थाना क्षेत्र के मुराइन का पुरवा मऊदारा गांव निवासी इंद्रकली(52)पत्नी छोटेलाल मौर्य सोमवार की सुबह खेत की तरफ गई हुई थी। जहां पर उन्हें ठंड का एहसास हुआ और वह किसी रह घर पहुंचकर परिजनों को बताई। परिजन जब तक उसे इलाज के लिए ले जाते तब तक उसकी सांसें थम गई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें