जौनपुर ।कांग्रेस के बरिष्ट नेता एवं प्रदेश उपाघ्यक्ष शिराज मेंहदी ने कहा कि लोकसभा मे सरकार द्वारा कांग्रेस केराष्ट्रीय उपाध्यक्ष को नोट बन्दी के मासले पर बोलने का अवसर न दिये जाने पर कांग्रेस ने अब पूरे देश में जनाक्रोश रैली कर देश को सच्चाई बताने का निर्णय लिया है। जिसके तहत सबसे पहली रैली जौनपुर की धरती से किये जाने का फैसला राहुल गांधी जी ने लिया जौनपुर से रैली शुरू कर पूरे देश को संघर्ष का संदेश दिया जायेगा जब भी कांग्रेस ने जौनपुर की सरदमी से संघर्ष शुरू किया है पार्टी को बड़ी सफलता मिली है । अब पुन: जौनपुर से संघर्ष शुरू हो रहा है । प्रदेश मे कांग्रेस को बड़ी सफलता निलेगी ।बीआरपी के मैदान मे 19दिस० राहुल गांधी जी जनाक्रोश रैली को संबोधित करेगे रैली को सफल बनाने हेतु कांग्रेस का कार्यकर्ता पूरी सिद्दत के साथ लगा हुआ है । रैली ऐतिहासिक होगी । मेंहदी ने नोट बन्दी के मसले पर प्रधान मंत्री को सवालो के कटघरे मे खड़ा करते हुए लईना मे खड़ी देश की जनता की परेशानी के लिए जिम्मेदार ठहराया है । कहा कांग्रेस देश की परेशान जनता के साथ खड़ी है ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें