सतहरिया क्षेत्र मे जारी है पशु तश्करो का तांडव --
19 गांवो की सुरक्षा मे तैनात है 9 पुलिस कर्मी --
✍वृजेश पाण्डेय
मुगराबादशाहपुर |सतहरिया पुलिस चौकी क्षेत्र मे लगभग एक पखवारे से पशु तश्करो का तांडव जहां बे खौफ जारी है तथा उद्यमी समेत पशु पालको की नींद हराम हो गयी है वही सीडा सहित 19 गांवो की सुरक्षा मे तैनात 9 पुलिस कर्मी पशु तळ्करो के सामने असहाय साबित हो रहे है |आलम यह है कि पशु तश्कर बे खौफ घटना को अंजाम दे पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है |हद तो तब हो गयी जब पशु तश्करो का पीछा कर रहे चौकी प्रभारी पर तश्करो ने ईंट पत्थर फेक लहू लुहान कर चम्पत हो गये |जिसमे चौकी प्रभारी के सिर मे चोटे आ गयी |सूत्रो की माने तो पिकप वाहन से आने वाले पशु तशिकर पशुवो को ही नही अपितु बड़ी घटना को भी अंजाम देने की फिराक मे है |यद्यपि थानाध्यक्ष मुगरा तहसीलदार सिंह भी सीडा कालोनी पहुंच लोगो को जागरूक करते हुए सहयोग की अपील किया है |इस बाबत सीडा बिकास कल्याण समिति के अध्यक्ष शिवा जी सिंह ,शत्रुघन मौर्या सुनील यादव संतोष पाण्डेय आदि सीडा प्रभारी स्वेताभ रंजन से मिल कर सीडा कालोनी की क्षतिग्रस्त बाउन्ड्री वाल की मरम्मत कराने की मांग की है |फिल हाल सतहरिया पुलिस चौकी क्षेत्र के साथ ही मुगरा मे भी पशु तश्करो का गिरोह सक्रिय हो चुका है |जिसके चलते लोग दहशत मे है |
tikhiawaz24.in
शनिवार, 17 दिसंबर 2016
तीखी आवाज़
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें