प्रतापगढ़
प्रेमिका के घर में आशिक को जिन्दा फूंका
सगरासुंदरपुर, जेठवारा थाना क्षेत्र डांड़ी गांव में प्रेमिका के घर गए आशिक को प्रेमिका और उसके सहयोगियों ने जिन्दा फूंक दिया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पहुंची पुलिस ने प्रेमिका को हिरासत में ले लिया।
डांड़ी गांव की रंगीलादेवी अपने दो बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है। बगल के गांव पतुलकी पांडेय का पुरवा निवासी 20 साल के अर्जुन ¨सह उर्फ मुन्ना चौहान पुत्र जगनारायण का उससे प्रेम संबंध चल रहा था। आए दिन अर्जुन उसके घर आता था। इसी तरह मंगलवार को भी अर्जुन प्रेमिका के घर दोपहर में पहुंच गया। इसके कुछ देर बाद उसे चीखते सुना गया। गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे तो देखा कि युवक को बांधकर आग के हवाले किया गया था। साहस करके कुछ ग्रामीणों ने उसे कमरे से निकाला व जेठवारा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। वहां दिन में करीब तीन बजे अर्जुन की मौत हो गई। जेठवारा पुलिस ने मृतक के भाई शिवपाल सिंह की तहरीर पर प्रेमिका को हिरासत में ले लिया। बाकी सहयोगी पुलिस के आने के पहले ही भाग निकले थे। एसपी एमपी वर्मा का कहना है कि पुलिस को सख्त कार्रवाई को कहा गया है। प्रेमिका से पूछताछ कर जरूरी जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें