जौनपुर:
राज्यपाल श्री राम नाईक नहीं आयेगे
मौसम खराबी के चलते हैलीकॉप्टर के उङान भरने में थी दिक्कतें
पूविवि मे सेमिनार का करना था उद्दघाटन
जौनपुर: वीर बहादुर सिंह पूविवि में राज्यपाल श्री राम नाईक के आगमन को लेकर तैयारियां पूरी थी, पूरा आला अधिकारी चौबीस घंटे पहले से जमे थे, लेकिन सुबह दस बजे राजभवन सूचना मिली कि महामहिम सेमिनार में भाग नहीं ले पायेंगे,
दस बजे आये फैक्स में यह बताया गया कि मौसम खराबी के चलते हेलीकॉप्टर को उङान भरने में दिक्कतों का सामना करना पङ सकता है, जबकि सूत्रों कि माने तो लखनऊ में महामहिम को एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होना है, हालाँकि पूविवि मे सेमिनार कार्यक्रम को लेकर उनके आगमन में संसय पहले से बरकरार था, तैयारियों के साथ अटकलें भी थी गवर्नर महोदय के न आने की, लेकिन एक बार जिला प्रशासन ने हैलीपैड स्थल को विस्तार व प्लेगमार्च के जरिए यह तय कर दिया कि महामहिम के आगमन को लेकर कोई संसय नहीं है, हालाँकि जिस उत्साह से तैयारियां की गई थी उस पर पानी फिर गया ,लोग मायूस हो गये।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें