प्रतापगढ़
स्नानार्थियों की बस पलटी, दर्जनभर घायल
रामपुरबावली अमेठी से मानिकपुर गंगा स्नान करने जा रहे स्नानार्थियों से भरी बस संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाभनबखरी काशीपुर के पास सोमवार की रात पलट गई जिसमें दर्जनभर लोग घायल हो गए। हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों की मदद से बस में सवार लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया और लालगंज सीएचसी भेजा गया। हादसे में केवलादेवी (40) पत्नी भोलानाथ, मीरादेवी (33) पत्नी तुलसीराम निवासी पूरे मोहितशाह संग्रामपुर अमेठी, नागेंद्र मिश्र (40) पुत्र एमपी मिश्र किठावर अंतू, मीरादेवी (38 ) पत्नी शंभू वर्मा निवासी गंगापुर सीराह संग्रामपुर, अनीतादेवी (38) पत्नी संतराम मौर्य पचखरा सांगीपुर, सुरेश सिंह (40) पुत्र नीमर गौहानी सांगीपुर, दिनेश विश्वकर्मा (40) पुत्र लल्लन सिंह खदरी संग्रामपुर अमेठी,कंचन (16) पुत्री रंजीत निवासी रानीगंज कैथौला, कन्हैया लाल (45) पुत्र छोटेलाल निवासी शाहबरी सांगीपुर, सुरेंद्र कुमार (38 ) पुत्र छोटेलाल निवासी कंसापुर संग्रामपुर अमेठी समेत करीब दर्जनभर लोग जख्मी हो गए। सुरेश सिंह पुत्र नीमर सिंह को गंभीर दशा में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें