कर्नाटक
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग और हुबली में हवाला का कारोबार चलाने वाले के घर में छापा मारकर भारी मात्रा में नगदी और सोना बरामद किया है।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने जब आरोपी के घर तलाशी ली तो तो बाथरूम की दीवार में एक तिजोरी मिली। इससे पांच करोड़ 70 लाख रुपए की 2000 हजार की नई नोटें और 90 लाख रुपए की पुरानी 1000 व 500 रुपए के नोट मिले। इस तिजोरी से अधिकारियों को 32 किलो सोना भी मिला।
आठ नवंबर से जब से नोटबंदी का ऐलान हुआ तब से लगातार बरामद हो रहे अवैध धन में यह एक बड़ी रकम है। इससे पहले तमिलनाडु में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यहां के खनन सम्राज शेखर रेड्डी के घर छापा मारकर 142 करोड़ रुपए बरामद किए थे।
एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार आयकर विभाग ने रेड्डी की एक गाड़ी से 24 करोड़ की 2000 की नई नोटें बरामद की थी। इसके बाद अधिकारियों ने जब उसके घर में छापा मारा तो कुल 142 करोड़ रुपए मिले।
शनिवार को कर्नाटक से बरामद हुए पांच करोड़ 70 लाख रुपए को मिला लिया जाए तो नोटबंदी से अबतक कुल करीब 174 करोड़ रुपए की अवैध नगदी बरामद हो चुकी है।
इससे दो दिन पहले चन्नई के कारोबारियो के यहां छापा मारकर आयकर विभाग ने कई जगहों पर छापा मारकर 10 करोड़ की नगदी और 127 किलो सोना बरामद किया था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें