tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 16 दिसंबर 2016

तीखी आवाज़

*टिसौरा विद्यालय के बच्चो को एबीएसए ने कराई प्रार्थना, शिक्षक गायब*

चोलापुर विकासखंड अंतर्गत आधा दर्जन विद्यालयों का औचक निरीक्षण खंड शिक्षा अधिकारी लालजी गौड़ ने शुक्रवार को किया। निरीक्षण के दौरान आधा दर्जन अध्यापक -अध्यापिकायें विद्यालय में अनुपस्थित मिले।
ग्राम सभा टिसौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक अरविंद सिंह अनुपस्थित मिले जिस पर एबीएसए महोदय ने स्वयं प्रार्थना करायी। गौरतलब है कि एबीएसए महोदय द्वारा फोन करने के उपरांत प्रधानाध्यापक अरविंद सिंह विद्यालय में पहुचें। वहीं क्षेत्र के रसड़ा, भीदूर, टिसौरा एवं कोइलो स्थित प्राथमिक विद्यालयों में रसड़ा में सौम्या गुप्ता 9 दिसम्बर से अनुपस्थित एवं अध्यापक अरविंद प्रताप, प्रिया मौर्या एवं रामकेवल मौके से अनुपस्थित मिले। वहीं कोइलो स्थित प्राथमिक विद्यालय से पूनम सिंह अनुपस्थित मिली। एबीएसए ने कार्यवाही करते हुये अनुपस्थित अध्यापक एवं अध्यापिकाओं के 1 दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। इस दौरान टिसौरा विद्यालय की सौचालय मे ताला बंद मिला, तथा दो बच्चे स्कूल के समीप खुले मे सौच करते हुये दिखे, एबीएसए ने प्रधानाध्यापक अरबिंद सिंह को फटकार लगाते हुये सौचालय का ताला खुलवाया।

*गांव कैसे होगी ओडीएफ, आदेशो की धज्जिया उड़ा रहे शिक्षक*

खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए पन्द्रह दिन पुर्व जिले व ब्लाक की ओडीएफ टीम ओडीएफ चयनित गांव टिसौरा मे स्वच्छता रैली के बाद उक्त गांव के परिसर मे चौपाल लगाकर लोगो को जागरुक कर रही थी, कि गांव के दर्जनो ग्रामीण, एवं गांव की ओडीएफ टीम ने स्वच्छता चैंपियन स्टार उमाकांत पाण्डेय व मौजूद बीडीओ, एडीओ पंचायत से शिकायत किया कि स्कूल अन्तर्गत सौचालय का प्राय: ताला बंद होने कारण के बच्चे खेत में शौच करने जाते हैं, पूछने पर प्रधानाध्यापक अरबिंद सिह यह कहकर टाल देते है कि छोटे बच्चे है, सौचालय गंदा कर देगे, ये शौचालय शिक्षक एवं शिक्षिकाओ के लिये है। इस पर उमाकांत पाण्डेय ने प्रधानाध्यापक अरबिंद सिंह से पूछताछ किये, तथा जिलाधिकारी के आदेश की पालन करने की सलाह देते हुये तथा शिक्षक को समझाते हुये चेतावनी दिया था कि अगर भविष्य मे बच्चे खुले मे सौच करेंगे तो मजबूरन कानूनी प्रक्रिया अपनानी होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: