- जौनपुर । डॉ0 बलकार सिंह ने रात्रि 10.30 बजे कोषागार में जिले के जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। डॉ0 सिंह 2004 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी है। जनपद जौनपुर में इसके पूर्व दिनांक 27 मार्च 2012 से 30 सितम्बर 2012 तक जिलाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके है। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त मीडिया से मुखातिब होने पर डॉ सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा हमे जौनपुर जिलाधिकारी के पद पर भेजा गया है हमारी प्राथमिकता है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण चुनाव कराये। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अपेक्षा है कि मतदाता 8 मार्च 2017 को शत प्रतिशत मतदान करें। डॉ सिंह ने सभी 9 विधानसभा के आर.ओ. को निर्देशित किया कि प्रत्याशियों द्वारा अनुमति का निस्तारण 24 घण्टे के अन्दर किया जाय। शिकायत एवं सुविधा के निस्तारण के लिए सुबह-शाम प्रभारी अधिकारी कन्ट्रोल रुम को निस्तारित कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना, सीडीओ शीतला प्रसाद, एडीएम उमाकान्त त्रिपाठी, सीआरओ आशुतोष अग्निहोत्री, मुख्य कोषाधिकारी राकेश सिंह, सिटी मजिस्टेªट रत्नाकर मिश्र, पीडी जगदीश त्रिपाठी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मछलीशहर सतेन्द्र कुमार सिंह सहित सभी आर.ओ. एवं एसडीएम उपस्थित रहे।
tikhiawaz24.in
शनिवार, 25 फ़रवरी 2017
आयोग के आदेश पर आया हूं निष्पक्ष मतदान कराना प्राथमिकता है- डा० बलकार सिंह
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें