tikhiawaz24.in

मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017

डिप्टी एसपी के निर्देशन में कोतवाल ने तीन लोगों के खिलाफ दर्ज कराया अभियोग

   कल जली थी घनी बस्ती में मारुति वैन

कालपी (जालौन) नगर के मोहल्ला राम चबूतरा की घनी बस्ती में मारुती वैन जलने की घटना का मामला ठंडा होता नहीं दिखाई दे रहा है।। डिप्टी एसपी सुबोध गौतम के निर्देशन में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ईश्वर सिंह के द्वारा मारुति वैन के मालिक मंटू बिश्नोई, मनोज तिवारी तथा मनोज के भाई बबलू पर आरोप लगाते हुए कहां कि मारुति वैन में अवैध तरीके से गैस रिफलिंग के दौरान सार्वजनिक स्थान में आग लग गयी। आग की लपटों से बिजली विभाग की सरकारी केबिल जलकर नष्ट हो गयी। तथा सरकारी संम्पत्ति को भारी नुकसान हुआ है। कोतवाली में धारा 285/ 427 ipc तथा 3:/ 4: लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। मालूम हो कल मारूति वैन में भीषण आग लगने से टंकी फट गई थी। और कार पूरी तरीके से चलकर नस्ट हो गई थी

कोई टिप्पणी नहीं: