जौनपुर जिले के थाना सिकरारा के अंतर्गत बरईपार बाजार के मछलीशहर रोड पर मनोज कुमार सिंह और सालिक राम पटेल की मोबाइल कि दुकान से चोरो ने रात को सेंध डालकर लाखो रुपए के सामान पर हाथ साफ़ कर दिया।
बताया गया कि मनोज कुमार की दुकान से 1 लैपटॉप, डिस्क सैमसंग का, 15 मोबाइल, रिचार्ज कूपन, पैनल 8, फैन4, प्रेस4, वही सालिक राम की दुकान से रिपेरिंग मे आये 6 मोबाइल बड़े ही साफाई से चोर सामान उठा ले गये । बताया जाता है कि अक्सर बरईपार बाजार मे थाना सिकरारा और मछलीशहर के अंतर्गत चोरी और लूट की घटनाएं होती रहती है लेकीन पुलिस प्रशासन् मूक बधिर बना बैठा है|
इसका क्या अनुमान लागाया जाय कि आज तक एक भी चोरी का खुलासा नहीं हो पाया क्या यह चोर पुलिस वालो की पनाह मे पल बढ़ रहे है| अगर नहीं तो अब तक की घटना का खुलासा क्यो नहीं हो सका। उक्त घटना से भुक्त भोगियो का रो रो कर बुरा हाल है वही पूरे बज़ार के दुकानदारो मे भय और अपनी रोजी रोटी की सुरक्षा की चिंता का डर सता रहा है। 100 नं० पर फ़ोन करने पर पुलिस के लोग आये तो जरुर लेकिन सिर्फ कोरम पूरा कर चले गये जिससे लोगो मे आक्रोश के साथ ही डर बना हुआ है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें