महराजगंज(जौनपुर)-महराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली गाव के निवासी रामराज सुपुत्र रामसुमेर निषाद उम्र 70 वर्ष जो दो साल से लंबी बीमारी से पीड़ित चल रहे थे।परिवार की आर्थिक स्थित परिस्थित ठीक न होने के कारण आज रात को घर से 100 मीटर दूर एक गहरे कुँए में छलांग लगाकर अपनी जिंदगी की इह लीला समाप्त कर लिया ।परिवार वालो में कमाई का कोई प्रमुख स्रोत न होने के कारण काफी परेशांन थे।परिवार का रोजी रोटी का भी कोई प्रमुख स्रोत न था।परिवार के भी लोग किसी भी प्रकार से अपना जीवन का पालन पोषण कर रहे है। परिजनों ने इसकी सुचना थाना महराजगंज को दिया।मौके पर पहुचे थानाध्यछ अरविन्द कुमार यादव ने शव को कुँए में से निकलवा कर पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
रिपोर्टर-अमित यादव महराजगंज
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें