tikhiawaz24.in

बुधवार, 22 फ़रवरी 2017

महिला चिकित्सक से मांगी दस लाख की रंगदारी

प्रतापगढ़
महिला अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक डा. मीनाक्षी पांडेय को मोबाइल पर फोन कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। इसकी शिकायत डीएम एसपी के साथ आइजी डीआइजी व सीएमओ से की गई है। शहर के सिविल लाइन निवासी डा.मीनाक्षी पांडेय महिला अस्पताल एवं उनके पति डा. सुनित कुमार पांडेय जिला अस्पताल में इमर्जेंसी मेडिकल (ईएमओ) के पद पर तैनात हैं। मंगलवार को डा. मीनाक्षी अस्पताल से वापस घर पहुंची तो दिन में लगभग 1:14 बजे उनके मोबाइल पर किसी ने फोन कर दस लाख रुपये की मांग की। न देने पर पूरे परिवार को समाप्त कर देने की धमकी दी। इससे परिवार के लोग सहम गए। डा. मीनाक्षी ने इसकी जानकारी अपने पति डा. सुनित को दी। इसके बाद पीड़ित डाक्टर ने डीएम व एसपी को शिकायती पत्र देकर घटना से अवगत कराया। इस संबंध में एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि महिला चिकित्सक से रंगदारी मांगने एवं धमकाने के मामले में मुकदमा लिखा जा रहा है। मामले की जांच कराकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

कोई टिप्पणी नहीं: