tikhiawaz24.in

शनिवार, 18 फ़रवरी 2017

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें

रायबरेली-रोडवेज बस ने बाइक सवारों को मारी टक्कर,बाइक सवार दो युवकों की मौके पर हुई मौत,गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के अटौरा गांव के पास  

गाजियाबाद-इंदिरापुरम अभयखंड नहर के किनारे वॉक करते समय युवक से 3 बदमाशो ने हथियारो के बल पर चेन अंगूठी और पर्स लूटा विरोध करने पर की पिटाई

गाजियाबाद-3 बदमाशों ने हथियारों के बल पर चेन,अंगूठी लूटी,विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को जमकर पीटा,गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके की घटना 

सोनभद्र-शार्ट-सर्किट से इलेक्ट्रिक शॉप में लगी आग,दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू,पिपरी थाना क्षेत्र के रेनूकूट बाजार की घटना

औरैया-जिले में तीसरे चरण का चुनाव प्रचार समाप्त,जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच कल होगा मतदान,837 मतदान केंद्र,2 जोनल,114 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात,जिले को चुनाव के मद्देनजर 12 जोन में बांटा गया,195 संवदनशील बूथों का किया गया चयन,वोटिंग की रिकॉर्डिंग के लिए 227 वीडियो कैमरे लगाए,डीएम के आदेश पर जिले में धारा 144 लागू,19 फरवरी को औरैया सदर,दिबियापुर,बिधूना में होगा मतदान

मथुरा-चौकी इंचार्ज के बीजेपी कार्यकर्त्ता को पीटने का मामला,एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर,नगर कोतवाली के मंडी चौराहा पर की थी कार्यकर्ता की पिटाई

कन्नौज-सपा के समर्थन में जुलूस निकाल रहे 3 युवकों को पुलिस ने पकड़ा,प्रचार का वक्त खत्म होने के बाद निकाल रहे थे जुलूस,100 नम्बर पर शिकायत के बाद एसपी ने की गिरफ्तारी,सदर कोतवाली क्षेत्र के शिखाना मोहल्ले से हुई गिरफ़्तारी

पीलीभीत-घरेलू कलह में युवक ने फांसी लगाकर दी जान,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम लिये भेजा,रियाकला थाना क्षेत्र के पैतबोझी की घटना

पीलीभीत-संदिग्ध परिस्थिति में झुलसी युवती की मौत,जहानाबाद क्षेत्र के मोहल्ला बिलई की घटना

बदायूं-अलग अलग सड़क हादसों में बाप बेटी सहित 4 की मौत,दातागंज थाना क्षेत्र में ट्रक पलटने से बाइक सवार की मौत,उझानी समेत अलग-अलग इलाकों में हुए हादसे

कानपुर देहात-भाजपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का केस,भोगनीपुर से प्रत्याशी विनोद कटियार ने बिना अनुमति निकाला जुलूस,सेक्टर मजिस्ट्रेट ने भोगनीपुर कोतवाली में दर्ज कराया केस

जौनपुर-ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने की आत्महत्या,दिमागी रूप से परेशान चल रहा था युवक,केराकत थाना क्षेत्र के सुरहूपुर की घटना

अमेठी-एमपी के सीएम शिवराज सिंह का दौरा आज,गौरीगंज बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे जनसभा,मुसाफिरखाना में सागर कस्बे में करेंगे जनसभा

कानपुर देहात-मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत,मंगलपुर के झींझट रेलवे स्टेशन के पास की घटना

फतेहपुर-वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति घायल,गंभीर हातल में जिला अस्पताल में भर्ती,बिंदकी के घोरहा गांव के पास हुआ हादसा

कोई टिप्पणी नहीं: