tikhiawaz24.in

गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017

सपा कांग्रेस गठ बन्धन पर हमला बोलते हुए उसे प्रदेश के लिए कैंसर बताया जनता को सावधान किया

जौनपुर । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस चुनाव मे प्रदेश के अन्दर हुए तीन चरण सहित आज चौथे चरण के मतदान के बाद स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश मे बीजेपी की लहर चल रही है प्रदेश मे बीजेपी की सरकार बनने जा रही है और सायकिल पंचर हो चुकी है तो हाथी बेहोस हो चुकी है । श्री मौर्य यहां सदर विधान सभा क्षेत्र स्थित अकबरपुर ( खानपुर) मे एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए यह बाते कहा है ।
सपा कांग्रेस गठ बन्धन पर हमला बोलते हुए उसे प्रदेश के लिए कैंसर बताया जनता को सावधान किया ।साथ ही केन्द्र सरकार को विकास की सरकार बताते हुए कहा कि प्रदेश मे जिस दिन भाजपा सरकार शपथ लेगी उसी दिन से विकास का काम दिखने लगेगा । सपा सरकार को गुन्डो वाली सरकार बताते हुए कहा कि प्रदेश मे अपराधियों का बोलबाला है । प्रदेश मे अमन चैन के लिए भाजपा की सरकार बनाये । 8 मार्च को कमल वाली बटन दबा कर बीजेपी प्रत्याशी को बिजयी बनाये । उन्होने कहा समयाभाव के कारण आज जल्दी जा रहा हूं आप सबके बीच कम समय दिया ले किन चुनाव बाद आ कर बिजय की खुसियां एक साथ मनायेगे । सभा मे मंच पर प्रत्याशी गिरीश यादव सहित जिलाध्यक्ष सुशील उपा० सांसद केपी सिंह सहित तमाम भाजपा नेता गण मौजूद रहे ।हेली पैड पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत उपा० भाजपा राम सिंह मौर्य, हिमांसू सिंह एवं जिला कमेटी के पदाधिकारी गण  रामजीत मौर्य प्रिन्सपल कल्पना इन्टर कालेज मड़ि०  विश्व विद्यालय परिवार की तरफ से मानस पान्डेय अमित सिंह वत्स आदि बड़ी संख्या मे भाजपा नेताओ ने पुष्प गुच्छ देकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया ।

कोई टिप्पणी नहीं: