tikhiawaz24.in

मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017

ब्रेकिंग समाचार

लखनऊ-सीएम अखिलेश यादव की आज 7 जनसभाएं,फर्रुखाबाद,कन्नौज और हरदोई में होंगी जनसभाएं,फर्रुखाबाद के अमृतपुर में 10.45 बजे करेंगे जनसभा,कायमगंज में दूसरी जनसभा 11 बजे संबोधित करेंगे सीएम,12.15 बजे फर्रुखाबाद में तीसरी जनसभा करेंगे अखिलेश,1 बजे चौथी जनसभा भोजपुर में संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री

लखनऊ-कन्नौज में सीएम अखिलेश यादव की दो जनसभाएं,1.45 बजे छिबरामऊ में सीएम करेंगे जनसभा,2.35 बजे केके हास्टल मैदान में करेंगे दूसरी जनसभा 

लखनऊ-हरदोई में सीएम अखिलेश यादव की एक जनसभा,3.30 बजे आई.टी.आई ग्राउण्ड में सीएम की जनसभा 

लखनऊ-बीएसपी सुप्रीमो मायावती की आज जनसभाएं,कानपुर और लखनऊ में होगी मायावती की जनसभा,कानपुर के शिवराजपुर में 12 बजे मायावती की रैली,लखनऊ के आम्रपाली योजना में 2 बजे होगी जनसभा 

बांदा-बांदा में भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत,अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई,5 महिलाओं की हालत गंभीर,ट्रॉमा सेंटर रेफर,शादी समारोह से वापस जा रहे थे कार सवार,गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव के पास हादसा 

लखनऊ-केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की आज की जनसभाएं,मैनपुरी के बेवर में इटावा रोड चुंगी पर 11.30 बजे रैली,मैनपुरी में भोगांव के पतारा मैदान पर 12.15 बजे रैली,औरैया शहर के तहसील मैदान में 1 बजे गृहमंत्री की रैली,कानपुर देहात के रसूलाबाद में 2.15 बजे जनसभा,लखनऊ में शाम 6.30 बजे आलमबाग में जनसभा

बलिया-तेज रफ्तार बाइक सवार खाई में गिरे,2 युवकों की मौत,पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार गांव की घटना 

लखनऊ-केंद्रीय मंत्री उमा भारती की आज 4 जनसभाएं,उन्नाव के सिकंदरपुर में 12 बजे उमा भारती की जनसभा,लखनऊ के सरोजनीनगर में 1.30 बजे करेंगी जनसभा,लखनऊ के गोसाईगंज में 2.30 बजे उमा भारती की जनसभा,लखनऊ के इंटौजा में 3.40 बजे उमा भारती की जनसभा

लखनऊ-केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा की आज जनसभाएं,प्रतापगढ़ के बाबागंज में 12 बजे जनसभा करेंगे संबोधित,1.30 बजे प्रतापगढ़ के पट्टी में कलराज मिश्र की जनसभा,2.30 बजे इलाहाबाद के मेजा में जनसभा करेंगे कलराज,5 बजे इलाहाबाद शहर के चौक में कलराज मिश्र की जनसभा

लखनऊ-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या की आज 10 जनसभाएं,हरदोई के गोपामऊ में 11 बजे केशव मौर्या की जनसभा,हरदोई के शाहाबाद के चठिया में 11.50 बजे होगी जनसभा,हरदोई के सवायजपुर में 12.40 बजे केशव की जनसभा,हरदोई के मल्लावां बिलग्राम में 1.30 बजे होगी जनसभा,हरदोई के सांडी लखपेड़ा बाजार में 2.20 बजे जनसभा,हरदोई के गीतादेवी इंटर कॉलेज कछौना में 3 बजे जनसभा,4 बजे संडीला के भरावन में केशव मोर्या की जनसभा,बाराबंकी के टिकैतगंज के कुर्सी कस्बे में 5 बजे जनसभा,लखनऊ के बालागंज चौराहे पर 6.30 बजे जनसभा,7.30 बजे लखनऊ के रकाबगंज में केशव की जनसभा

लखनऊ-केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की आज जनसभाएं,बाराबंकी के रामनगर के त्रिलोकपुर में 12 बजे जनसभा,जैदपुर के उधवापुर में 1 बजे अनुप्रिया पटेल की जनसभा,2.30 बजे सुल्तानपुर के लम्भुआ में जनसभा करेंगी अनुप्रिया

लखनऊ- 15 फरवरी को बाराबंकी और इलाहाबाद में राहुल की जनसभाएं,16 को सीतापुर,हरदोई और उन्नाव में राहुल गांधी की जनसभाएं 

मेरठ-सरधना में आपत्तिजनक फोटो शेयर करने का मामला,आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव,आरोपी अरेस्ट,सरधना थाना क्षेत्र के बूढा बाबू गांव की घटना

लखनऊ-युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,मकान मालिक पर लगा था यौन शोषण का आरोप,ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद इलाके की घटना

लखनऊ-आचार संहिता उलंघन करने वालों पर आयोग की सख्ती,70.20 लाख समेत अब तक 107.76 करोड़ रुपए सीज,बैनर्स पोस्टर लगाने वाले 814 लोगों पर FIR,लाल, नीली बत्ती,लाउडस्पीकर लगाने वालों पर भी चला डंडा,अबतक  36729 मामलों में 1623 लोगों पर FIR,अब तक 45.70 करोड़ की शराब हुई ज़ब्त,अब तक 8.56 लाख लाइसेन्सी हथियार जमा,अबतक 916 असलहों के लाइसेन्स निरस्त,अबतक IPC धारा 107, 116 में 34.43 लाख लोग पाबन्द,अबतक 20536 व्यक्तियों को गैर जमानती वारंट जारी,अबतक 19749 को कराया गया तामील

मिर्जापुर-वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर धू-धूकर जला ट्रक,टायर फटने से डिवाइडर से टकराकर ट्रक पलटने से हादसा,सूचना पर पहुंची दमकल ने आग पर पाया काबू,अदलहाट के फत्तेपुर टोल प्लाजा के पास की घटना

कानपुर-शादी समारोह से बैग चोरी करने पर युवक को लोगों ने पीटा,लोगों ने युवक को जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा,कानपुर के कर्लनगंज थाना क्षेत्र का मामला

रायबरेली-पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,शादी समारोह से घर वापस लौट रहा था युवक,हरचंदपुर थाना छेत्र के पूरे पंडित के पास की घटना

इलाहाबाद-एडीसी के ABVP छात्र संघ अध्यक्ष की गाड़ी फेंका बम,हमले में कोई हताहत नहीं,छात्र पहुंचे जार्ज टाउन थाने,जॉर्ज टाउन के चंद्रशेखर आजाद पार्क के पास की घटना 

लखनऊ-पान विक्रेता को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली,गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया,पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर इलाके की घटना 

कानपुर देहात-दूल्हे का रंग सांवला देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार,द्वार पूजा के बाद बिना दुल्हन के लौटी बारात,कन्नौज से आयी थी बारात,बिना दुल्हन के वापस,रसूलाबाद क्षेत्र के बरई झाल गाँव का मामला

आगरा-ट्राला से कुचलकर दो छात्रों की मौत,10 और 12वीं की छात्रों की मौके पर हुई मौत,फतेहपुर सीकरी के चेयरमैन का बेटा था छात्र,राजस्थान के चिकसा थाने में हुई है दुर्घटना

कासगंज-तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा मौके पर हुई मौत,अपनी शादी का कार्ड बांटकर घर जा रहा था बाइक सवार,कासगंज बरेली मार्ग पर सोरांव कोतवाली की घटना

कोई टिप्पणी नहीं: