tikhiawaz24.in

सोमवार, 13 फ़रवरी 2017

ब्रेकिंग समाचार

लखनऊ-पीएम नरेंद्र मोदी की आज लखीमपुर में जनसभा,11.50 बजे GIC मैदान में पीएम जनसभा को करेंगे सम्बोधित

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश आज 6 जनसभाओं को करेंगे संबोधित,मुरादाबाद में 1, बदायूं में 5 जनसभाओं को संबोधित करेंगे सीएम,11 बजे मुरादाबाद में GIC मैदान में जनसभा को करेंगे सम्बोधित,12.05 बजे बदायूं के बिसौली दूनपुर बाजार मैदान में सीएम की जनसभा,12.45 बजे बदायूं के नाधा कस्बे के मैदान में CM अखिलेश की जनसभा,1.30 बजे बदायूं के बिल्सी मैदान में मुख्यमंत्री अखिलेश की जनसभा,2.15 बजे बदायूं के बुर्रा अहिरवारा मंदिर मैदान में सीएम की जनसभा,3 बजे बदायूं के बिनावर में मुख्यमंत्री अखिलेश की जनसभा 

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की लखनऊ में जनसभा,शाम 6 बजे टेढ़ी पुलिया,विकासनगर में करेंगे जनसभा,प्रत्याशी अनुराग भदौरिया,अभिषेक मिश्रा के समर्थन में जनसभा 

लखनऊ-कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की आज 3 जनसभाएं,12 बजे लखीमपुर के पलियाकला कॉलेज मैदान में जनसभा,2 बजे बिजनौर के बड़ापुर आदर्श कॉलेज मैदान में करेंगे जनसभा,3.45 बजे बरेली में बिसप मंडल मैदान में करेंगे जनसभा

लखनऊ-मुलायम सिंह यादव इटावा में जनसभा को करेंगे सम्बोधित,आज 11 बजे जसवंतनगर में मुलायम सिंह यादव की जनसभा 

लखनऊ-BSP सुप्रीमो मायावती की आज 2 जनसभाएं,इटावा, उन्नाव में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगी मायावती,11 बजे इटावा के बकेवर में मायावती की जनसभा,11.30 बजे उन्नाव के राजकीय कॉलेज मैदान में जनसभा 

लखनऊ-बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की आज 4 जनसभाएं,12 बजे बरेली के रामलीला मैदान फरीदपुर में करेंगे जनसभा,1 बजे सम्भल में बहजोई के ग्लास फैक्ट्री ग्राउण्ड में जनसभा,2.25 बजे सहारनपुर में डीसी जैन इण्टर कॉलेज मैदान में जनसभा

लखनऊ-गृहमंत्री राजनाथ सिंह की लखनऊ में जनसभा आज,लखनऊ के अमीनाबाद चौराहे पर शाम 7 बजे जनसभा

लखनऊ-केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र की आज 3 जनसभाएं,11.30 बजे फर्रूखाबाद के अमृतपुर बाजार में करेंगे जनसभा,12.40 बजे औरैया के दिबियापुर कृषि मण्डी मैदान में जनसभा,2.45 बजे कानपुर देहात के डेरापुर सिकन्दरा में करेंगे जनसभा

लखनऊएमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आज 4 जनसभाएं,11.50 बजे इटावा के भरथना में हनुमंतपुरा चौराहे पर जनसभा,1 बजे औरैया के कृषि मण्डी समिति मैदान में करेंगे जनसभा,2 बजे कानपुर देहात के अकबरपुर रनियां बाजार में जनसभा,3.15 बजे कानपुर के सीसामऊ संगीत टॉकीज चौराहे पर जनसभा 

लखनऊ-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की जनसभा,11 बजे लखीमपुर के GIC मैदान में होगी जनसभा 

सम्भल-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का रोड-शो,11 बजे चंदौसी में रोड-शो करेंगे राजबब्बर

लखनऊ-केन्द्रीय मंत्री संजीव बलियान की आज 3 जनसभाएं,11.50 बजे सहारनपुर के सिकन्दपुर में करेंगे जनसभा,1 बजे बिजनौर के नहटौर में रोड-शो के बाद करेंगे जनसभा,2.30 बजे अमरोहा के रजबपुर नेहरू कॉलेज मैदान में जनसभा

लखनऊ-सांसद योगी आदित्यनाथ की आज 5 जनसभाएं,12 बजे बरेली के मनोहर भूषण कॉलेज मैदान में जनसभा,1 बजे शाहजहांपुर के ददरौल रामलीला मैदान में जनसभा,2.25 बजे बाराबंकी के टिकैतनगर में करेंगे जनसभा,4.15 बजे लखनऊ के बंथरा बाजार में करेंगे जनसभा,5.40 बजे लखनऊ के लालकुंआ में करेंगे जनसभा

लखनऊ-केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की आज 2 जनसभाएं,1 बजे कन्नौज के ताहपुर कॉलेज मैदान में करेंगी जनसभा,3 बजे प्रतापगढ़ के पारा हमीरपुर में जनसभा को करेंगी सम्बोधित

मेरठ- 50 हजार के इनामी बदमाश इकराम को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार,हत्या लूट सहित कई संगीन मामलों में था वांछित,सदर बाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़- तेज रफ्तार कार शारदा सहायक नहर में गिरी,3 लोग घायल,बाघराय थाना क्षेत्र के नेवादा की घटना

इलाहाबाद-11 दिसम्बर 2016 को राजेश सिंह की हत्या का मामला,कांट्रेक्ट किलर दीपू ओझा और उसका भाई दीपक गिरफ्तार,कमासिन बाजार में बम और गोली मारकर की गयी थी हत्या,कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार,कैबिनेट मंत्री राजा भैया के करीबी थे राजेश सिंह

आगरा-अज्ञात हमलावरो ने व्यक्ति को मारी गोली,गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, अछनेरा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर का मामला

नोएडा-डबल डेकर बस में आग लगने से मचा हड़कम्प,आग लगने से बस जलकर खाक,कोई घायल नहीं,नोएडा के सेक्टर-137 के पास एक्सप्रेस-वे की घटना

 
हरदोई-दुकानदार से बदमाशों ने 50 हजार रुपए लूटे,रुपए लूटकर कार सवार बदमाश मौके से फरार,संडीला कोतवाली क्षेत्र में बांगरमऊ रोड की घटना

लखनऊ- आचार संहिता उल्लंघन करने वालों पर आयोग की सख्ती,अबतक कुल 107.05 करोड़ सीज,बैनर्स पोस्टर लगाने वाले 814 लोगों पर मुकदमा दर्ज,लाल-नीली बत्ती और लाउडस्पीकर लगाने वालों पर भी चला डंडा,अबतक 36604 मामलों में 1617 लोगों पर एफआईआर,अबतक 44.71 करोड़ की शराब हुई ज़ब्त,अबतक 8.55 लाख लाइसेन्सी हथियार जमा,अबतक 904 असलहों के लाइसेन्स निरस्त,अबतक IPC की धारा 107,116 में 34.36 लाख लोग पाबन्द,अबतक 20496 व्यक्तियों को गैर जमानती वारंट जारी,अबतक 19709 को कराया गया तामील

कोई टिप्पणी नहीं: