जौनपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 को सकुशल, शांन्तिपूर्ण, निष्पक्ष सम्पन्न कराने के लिए गुरूवार को टी.डी. इण्टर कालेज में प्रथम पाली में कोड संख्या 6001 से लेकर 7000 तक द्वितीय पाली में कोड संख्या 7001 से 8000 तक के पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिया गया।
प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने उपस्थित मतदान कार्मिको को मतदान कराने के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। उन्होंने बताया कि विधान सभा सदर, मल्हनी, शाहगंज की पोलिंग पार्टिया बीआरपी से, मछलीशहर, मुंगराबादशाहपुर, बदलापुर की पोलिंग पार्टिया टी.डी.पी.जी. कालेज से, केराकत, जफराबाद, मड़ियाहॅू की पोलिंग पार्टिया राजकीय पोलिटेक्निक जगदीशपुर से 7 मार्च को प्रस्थान करेंगी।
उन्होंने बताया कि राजनैतिक दलों द्वारा निर्वाचन बूथ, मतदान केन्द्रों से 200 मीटर से अधिक की दूरी पर ही बनाया जा सकता है मतदान के दिन मतदान केन्द्र से 100 मीटर की दूरी के भीतर मतों के लिए प्रचार-प्रसार करना निषिद्ध है।
सीडीओ ने बताया कि आज प्रशिक्षण में अनुपस्थित राजेश्वर सिंह सहायक अध्यापक प्रा.वि. चिटको विकास खण्ड डोभी को निलम्बित कर दिया गया है इसीप्रकार प्रशिक्षण में अनुपस्थित रमेश चन्द्र प्रजापति वरिष्ठ सहायक जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय के निलम्बन के लिए संयुक्त निदेशक बेसिक शिक्षा वाराणसी को संस्तुती कर दी गयी है।
10 फरवरी 2017 को प्रथम पाली में कोड संख्या 8001 से लेकर 9048 तक प्रशिक्षण दिया जायेगा।
इस अवसर पर तकनीकी प्रशिक्षण अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव, शिवबालक राम वर्मा, राकेश वर्मा, रोशन श्रीवास्तव सहित मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें