प्रतापगढ़
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के मकरा गांव में बाइक से बाजार जा रहा युवक स्कूली बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अंतपुर गांव निवासी रामकुमार किसी काम से बाइक लेकर शाम को पट्टी नगर आ रहा था। जैसे ही वह पट्टी कोहड़ौर मार्ग के मकरा बाजार में पहुंचा कि विपरीत दिशा से जा रही स्कूली बस ने उसे टक्कर मार दी। इसमें बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। साथ ही राम कुमार को भी गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सेठ पन्ना लाल खंडेलवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पट्टी लाया गया। वहां से जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
tikhiawaz24.in
सोमवार, 20 फ़रवरी 2017
बस की टक्कर से बाइक सवार जख्मी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें