tikhiawaz24.in

गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017

उत्तर प्रदेश की बड़ी ख़बरें


दिल्ली-राज्यसभा सदस्यों की सपा की लिस्ट में अमर का नाम नहीं,सपा की राज्यसभा सदस्यों की लिस्ट में केवल 18 नाम,समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सदस्य नहीं रहेंगे अमर सिंह,राज्यसभा में अब बिना पार्टी के सदस्य के रूप में रहेंगे,राज्यसभा सचिवालय ने पत्र लिखकर अमर को दी जानकारी,रामगोपाल यादव ने पत्र में अमर के निष्कासन की कही थी बात

अमेठी-गायत्री के प्रचार से मुलायम सिंह ने भी किया किनारा,अमेठी में होने वाली मुलायम सिंह की रैली निरस्त,कल गायत्री के पक्ष में जनसभा करने वाले थे मुलायम,मुलायम के सबसे करीबी माने जाते हैं गायत्री प्रजापति

लखनऊ-बगावती तेवर दिखाने वाले एक और सपा नेता पार्टी से बर्खास्त,बलिया के सपा जिला महासचिव मनोज सिंह 6 वर्ष के लिए बर्खास्त,राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के निर्देश पर की गई कार्रवाई,सपा सचिव अरविंद कुमार सिंह ने जारी किया बर्खास्तगी पत्र

कानपुर देहात-कानपुर देहात में फिर ट्रेन की पटरी चटकी,रूरा के मड़ौली के पास ट्रेन की पटरी फिर चटकी,कई एक्सप्रेस ट्रेनों को रूरा स्टेशन के पास रोका गया,दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर ट्रेनों का आवागमन प्रभावित,आनन-फानन में मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी

बरेली-व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने 10 लाख के जेवर लूटे,दुकान बंद कर घर लौट रहे थे सर्रफा व्यापारी,2 बाइक सवारों ने घटना को दिया अंजाम,आंवला थाना क्षेत्र के भामोरा रोड का मामला

मेरठ-बैंक के गार्ड को बदमाशों ने मारी गोली,गोली मारकर गार्ड से नकदी बन्दूक लूटी,बाइक सवार 3 बदमाशों ने दिया वारदात को दिया अंजाम,परसापुर थाना क्षेत्र के रेलवे कॉसिंग की घटना

प्रतापगढ़-ड्यूटी में जा रही पोलिंग पार्टी के ट्रक पर गिरा बिजली का तार,ट्रक से नीचे कूदे कर्मचारी,दो मामूली रूप से हुए घायल,भर्ती,जेठवारा थाना क्षेत्र के गोपालापुर इलाके की घटना

गोंडा-अंतर्राष्ट्रीय पहलवान साक्षी मलिक का गोंडा में रोड शो,सदर से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में किया रोड शो,बड़गांव चौराहे से रानी बाजार तक मांगे वोट

ग्रेटर नोएडा-अज्ञात शवों के मिलने से सनसनी,आइकॉन सोसाइटी के पास नाले में युवक का शव मिला,शव लगभग 7 दिन पुराना था,क्षेत्र में सनसनी,कासना थाना क्षेत्र का मामला

अमेठी-इंटर कालेज प्रबंधक ने 11वीं के छात्र को पीटा,कालेज के प्रबंधक ने 11वीं के छात्र को जमकर पीटा,जामो थाने के सर्वोदय इंटर कॉलेज का मामला

हापुड़-कृष्णा ट्रेडर्स के तेल के 3 नमूने फेल,प्रशासन ने तत्काल दुकान को निलंबित करने के दिए आदेश,हापुड़ प्रशासन ने तेल के गोदाम पर मारा था छापा,सिटी कोतवाली के दादावाड़ी में है तेल गोदाम

मिर्जापुर-चेकिंग के दौरान 1.5 करोड़ रुपए बरामद,4 लोगों से पुलिस पर रही पूछताछ,अदलहाट के नारायणपुर तिराहे का मामला

शाहजहांपुर-तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो मासूम बच्चों की मौत,ग्रामीणों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस को सौंपा,परौर थाना क्षेत्र के कुबेर गांव के पास की घटना

इलाहाबाद-हंडिया से अपना दल प्रत्याशी पर दर्ज हुआ मुकदमा,हंडिया विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी ने दर्ज कराया केस,हंडिया के अपना दल प्रत्याशी पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप,अपना दल प्रत्याशी को समर्थन का गलत मैसेज हुआ था वायरल

वाराणसी-परिवार से क्षुब्ध युवक ने खुद को लगाई आग,हालत गंभीर में परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती,चौबेपुर थाना क्षेत्र का मामला

वाराणसी-स्टेटिक टीम और पुलिस ने पकड़ा 1.75 लाख रुपए,मिर्जापुर के व्यापारी के पास से पकड़े गए रुपए,मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कछवा बैरियर का मामला

गोरखपुर-केंद्रीय उर्वरक एंव रसायन मंत्री अनंत कुमार कल गोरखपुर में,11.45 बजे ककराखोर में भौवापार मंडल के बूथ कमेटी की बैठक,2.30 बजे उनवल में किसान गोष्ठी में भाग लेंगे केंद्रीय मंत्री,4.50 बजे सहजनवा मंडल के बूथ कमेटी की करेंगे बैठक,6:30 बजे चुनाव प्रबंधन में लगे कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

कोई टिप्पणी नहीं: