tikhiawaz24.in

रविवार, 19 फ़रवरी 2017

यूबीआई महराजगंज की कार्यप्रणाली से खफा किसान एकता मंच खाताधारको के साथ हो रह दु्रब्यवहार

महराजगंज जौनपुर
यूबीआई महराजगंज शाखा की कार्य शैली से परेशान खाता धारको मे गहरा आक्रोश है खाता धारको के  समर्थन मे  किसान एकता मंच महराजगंज के अध्यछ अशोक सिह ने  बैक मैनेजर और तैनात कर्मियो भाषा मे  भाषा मे सुधार और तीन दिन के भीतर एटीएम मशीन को दिन मे चालू रखने की भी चेतावनी दी है 
खाता धारक ऊषा देवी  शीला देवी ब्रम्हदेव यादव सुरेश कुमार प्रधान अमृतलाल यादव  अजय कुमार  नो शाखा प्रबन्धक पर आरोप लगाते हुए बताया कि नये मैनेजर और उनके कर्मचारी बैक मे अभद्र ब्यवहार करते हुए डाट कर भगा देते है बैक की ब्यवस्था सुचारू रूप से न होने के कारण आये दिन मारपीट होती रहती है  जिससे ग्राम प्रधानो और महिलाओ मे  भारी आक्रोश है
किसान एकता मंच के अध्यछ अशोक सिह का कहना है कि मैनेजर धनउगाही के चक्कर मे कुछ दलालो के माध्यम से कैश का लेन देन करता है बाकी लाईन मे खडी महिलाए परेशान हो बेहोश हो जाती है कुछ को मिला तो मिला बाकी खाली हाथ वापस घर लौट जाती है
एटीएम मशीन को जानबूझ कर दिन भर बंद रखा जाता है शाम सात बजे केवल आधे धंटे के लिए कभी कभी  खुलती है बाकी बंद ही रहती है आये दिन खाताधारको को बैक कर्मचारियो द्वारा अपमानित किए जाने पर खफा  किसान मंच  अध्यछ अशोक सिह अखिलेश यादव ब्रम्हदेव  लालमनि सुजीत कुमार ने तीन दिन के भीतर एटीएम मशीन दिन भर चालू रखने और बैक के अन्दर बैठे मैनेजर समेत कर्मचारियो मे  सुधार लाने का अल्टीमेटम  शाखा प्रबन्धक  को दिया

रिपोर्टर-अमित यादव महराजगंज

कोई टिप्पणी नहीं: