जौनपुर। जिले मे पूरे उत्साह एवं श्रद्धा तथा विधि विधान के साथ शिवालयों मे महा शिवरात्रि का पर्व मनाया गाया । शिव भक्तो ने भोले नाथ को रोरी चन्दन लगाने के साथ बेलपत्र अर्पित कर जलाभिषेक किया । हर तरफ हर हर महादेव के नारे गुंजायमान रहे ।आज महा शिवरात्रि के दिन शिवालयों मे शिव चालीसा को भी आयोजन किया गया था । शिव भक्त भोले नाथ का पूजन करने के साथ ही प्रसाद के रूप मे भांग आदि का सेवन करते नजर आये । शिवालयों मे शिव भक्तो की भीड़ देख प्रशासन भी सतर्क हो कर सुरक्षा के प्रबन्ध किये थे लगभग सभी शिवालयों पर सुरक्षा बल की तैनाती की गयी थी ।ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके।
त्रिलोचन महा देव, साईनाथ बक्शा, धर्मापुर , स्टेशन , शहर स्थित पुराना पुल, दियांवा महादेव मन्दिर, कुही कला गौरी संकर सहित जिले के सभी छोटे बड़े मन्दिरो मे अपार जन समूह हिलोरे लेते हुए बाबा भोले नाथ का पूजन अर्चन किया है ।
tikhiawaz24.in
शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017
महा शिवरात्रि पर शिवालयों मे भक्तो का मेला
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें