लखनऊ-खत्म हुआ तीसरे चरण का मतदान,तीसरे चरण में लगभग 61.16 फीसदी मतदान,12 जिलों की 69 सीटों पर हुआ मतदान,लखनऊ की 9 सीटों पर 58.1 फीसदी मतदान
मतदान प्रतिशत-तीसरे चरण में 12 जिलों की 69 सीटों पर मतदान खत्म,सीतापुर में 69 फीसदी, मैनपुरी में 58.70 फीसदी मतदान,हरदोई में 59.60 फीसदी,औरैया में 61.78 फीसदी मतदान,कन्नौज में 64 फीसदी, बाराबंकी में 68 फीसदी मतदान,लखनऊ में 58.1 फीसदी, इटावा में 65 फीसदी मतदान,उन्नाव में 61 फीसदी, कानपुर देहात 60.7 फीसदी वोट,कानपुर में 56.4 फीसदी, फर्रुखाबाद में 62.5 फीसदी मतदान
इटावा-जसवंतनगर के कटैयापुर मतदान केंद्र पर पथराव,पथराव के बीच मतदान केंद्र पर पहुंचे शिवपाल यादव,शिवपाल के सुरक्षा कर्मियों ने भी किया पथराव,जसवंतनगर कस्बे में प्राइमरी पाठशाला बूथ पर पहुंचे शिवपाल,फर्जी मतदान का आरोप लगाकर सपाइयों ने किया हंगामा,शिवपाल समर्थकों की डीएम-एसएसपी से हुई नोंकझोंक,स्थिति पर नियंत्रण के लिए भारी पुलिस बस मौके पर तैनात,शिवपाल समर्थकों ने रामगोपाल के विरोध में की नारेबाजी,शिवपाल यादव ने प्रशासन पर लगाया आरोप,किसी के दबाव में काम कर रहा है प्रशासन- शिवपाल,शिवपाल ने फर्जी मतदान करने का भी लगाया आरोप
बाराबंकी-सपा नेता ने बीजेपी कार्यकर्ता को पीटा,समर्थकों के वोट डलवाने को लेकर की सरेआम पिटाई,बीजेपी प्रत्याशी हरगोविंद सिंह भी पहुंचे घटनास्थल,नगर कोतवाली क्षेत्र के भुहेरा गांव के पास की घटना
मैनपुरी-वोट डालने को लेकर ग्रामीण और पुलिस में विवाद,5 बजे के बाद लाइन में लगने के विरोध में हुआ था विवाद,करहल के भगवंतपुर पोलिंग बूथ का मामला
कानपुर-बूथ पर कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट,दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर किया पथराव,पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए किया लाठीचार्ज,किदवाई नगर विधानसभा के गोविंदनगर का मामला,बीजेपी प्रत्याशी को पुलिस ने थाने में किया नजरबंद,हजारों बीजेपी कार्यकर्ताओं ने थाने का किया घेराव,आरोपी विजय कपूर के खिलाफ कर रहे कार्रवाई की मांग
फर्रुखाबाद-बीजेपी नेता व सपा कार्यकर्ता की हुई नोकझोक,बीजेपी नेता पर वोटर्स पर दबाव बनाने का आरोप,रामानंद बालिका इण्टर कालेज मतदान केंद्र का मामला
कानपुर-सीसामऊ में दिखी एक वोट की कीमत,माइक्रो साफ्ट कंपनी का इंजीनियर पहुंचा वोट डालने,दो फ्लाइट चेंज कर हैदराबाद से वोट डालने पहुंचा कानपुर
कन्नौज-दारोगा पर मतदान केंद्र से मतदाताओं को भगाने का आरोप,दारोगा की दबंगई से मतदाता परेशान,गुरसहायगंज के जलालाबाद मतदान केंद्र का मामला
सीतापुर-चुनाव में तैनात माइक्रो ऑब्जर्बर की हार्टअटैक से मौत,लखनऊ से ड्यूटी पर आते समय रास्ते में हुई मौत,सदर सीट के धरैंचा मतदान केंद्र पर थी तैनाती,एसबीआई की सिधौली शाखा में कैशियर पद पर थे तैनात
औरैया-भारतौल और करकेपूर्व गांव में मतदान बहिष्कार का मामला,मतदान बहिष्कार करने वालों की समझाने में जुटा प्रशासन
प्रतापगढ़-बसपा और कांग्रेस समर्थकों में जमकर मारपीट,नाराज बसपाइयों ने सड़क पर लगाया जाम,लालगंज चौराहे के चुर्री चौराहे का मामला
मैनपुरी-घर में घुसकर युवक की गोली मारकर हत्या,मामूली विवाद में दबंग ने युवक की हत्या की,बेबर थाना क्षेत्र के नगलाताल गांव की घटना
बरेली-मामूली विवाद में भाई ने भाई को मारी गोली,गंभीर हालत में युवक अस्पताल में भर्ती,सुभाषनगर क्षेत्र के सनैया गांव की घटना
इलाहाबाद-ट्रिपल तलाक पर बोले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद,तीन तलाक का मामला धार्मिक नहीं है-रविशंकर,तीन तलाक असंवैधानिक है-रविशंकर प्रसाद,'दुनिया के 20 से ज़्यादा मुस्लिम देशों ने तीन तलाक पर सुधार किया',तीन तलाक़ से पीड़ित सबसे ज़्यादा महिलाएं यूपी में हैं-रविशंकर
इलाहाबाद-केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद की प्रेस कांफ्रेंस,उत्तर प्रदेश में काम नहीं अपराध बोलता है-रविशंकर,अखिलेश कहते हैं उनकी पुलिस न्यूयॉर्क जैसी होगी-रविशंकर,'गायत्री के खिलाफ मुक़दमें के लिए पीड़िता को सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ा',राहुल-अखिलेश का गठबंधन अपराध-भ्रष्टाचार का साथ-रविशंकर,राहुल-अखिलेश का गठबंधन,हताशा का गठबंधन-रविशंकर,अखिलेश यादव को रवि शंकर प्रसाद की सलाह,जब कांग्रेस अपनों की नहीं हुई तो अखिलेश की क्या होगी,कांग्रेस ने लाल बहादुर शास्त्री के साथ क्या किया-रविशंकर,कांग्रेस ने चंद्रशेखर,वीपी सिंह के साथ क्या किया-रविशंकर,कांग्रेस ने पीवी नरसिंघाराव के साथ क्या किया-रविशंकर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें