जौनपुर सिंगरामऊ बाजार के गौरीशंकर मंदिर पर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के मुख्यालय पर 15 दिवसीय प्रशिक्षण व जरी-जरदोजी कार्यशाला के समापन के बाद 20 महिलाओं को मुख्य अतिथि जिला सहायक आयुक्त एस. एस. रावत ने प्रमाण-पत्र वितरित किया। निर्यात बाजार हेतु डिजाइन वर्कशॉप जरी जरदोजी हस्तशिल्प के कार्यशाला का समापन समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। यह डिजाइन प्रशिक्षण शिविर 27 दिसम्बर से 10 जनवरी तक आयोजित किया गया। उपयुक्त जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विभाग जौनपुर के निर्देशन में एक पखवाड़े से जरी-जरदोजी प्रशिक्षण ले रही महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया।प्रमाण-पत्र वितरण समारोह के बाद यहाँ प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की प्रसंशा किया। महिला प्रशिक्षणार्थियो को संबोधित करते हुए उन्होंने कहाकि ग्रामीण क्षेत्र में इस कार्यक्रम से महिलाओं को विशेष लाभ मिलेगा। इस तरह का प्रशिक्षण हमेशा चलता रहेगा, खासकर महिलाएं इसका लाभ लेती रहें। अंत में संस्था प्रमुख डॉ.कुवंरानी अंजू सिंह ने आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्या संध्या सिंह संचालन संतोष कुमार ने किया। वहाँ मास्टर ट्रेनर जाहिर खान, नेहा, कंचन, पूनम, रंजना, सीता देवी, वंदना, निशा, सिंह, लालमणि मिश्रा, तौकीर अहमद, राम कुमारी उपस्थित रही।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें