tikhiawaz24.in

सोमवार, 12 जून 2017

ट्रंप के न्यौते पर 25 जून को अमेरिका जायेंगे मोदी

ट्रंप के न्यौते पर 25 जून को अमेरिका जायेंगे मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर 25 जून को दो दिन की अमेरिका यात्रा पर जायेंगे। श्री ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली अमेरिका यात्रा है।
श्री मोदी यात्रा के दूसरे दिन 26 जून को श्री ट्रप के साथ वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, मोदी और ट्रंप की वाशिंगटन में 26 जून को पहली बार आमने सामने मुलाकात होगी। दोनों ही देश के नेता एक-दूसरे से फोन पर कम से कम तीन बार बात कर चुके हैं। यह मुलाकाम काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि सत्ता संभालने के बाद से ट्रंप अमेरिका में बसे दूसरे देशों के लोगों को वीजा देने को लेकर नियम कड़े कर दिये हैं।

सख्त H1-B वीजा नियमों को देखते हुए भी पीएम मोदी का यह दौरा बेहद खास बताया जा रहा है। इस मसले पीएम मोदी भारत की चिंताओं से ट्रंप को अवगत करा सकते हैं।

गौरतलब है कि अमेरिका में ओबामा प्रशासन के दौरान मोदी ने बराक अबोमा के साथ रिकॉर्ड आठ बार बैठकें की थीं। मोदी ने तीन बार वाशिंगटन की यात्रा की जबकि ओबामा ने ऐतिहासिक रूप से वर्ष 2015 में भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

केन्द्र का दावा, छह गांव छोड पूरा उत्तर प्रदेश रोशन


केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने आज दावा किया कि ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के तहत पिछले तीन सालों में उत्तर प्रदेश के 1364 गांवों को रोशन किया गया है और अब सूबे के केवल छह गांव में बिजली पहुंचना बाकी है।
श्री गोयल ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ऐसे गावों में सरकार ने बिजली पहुंचाने का काम किया है जो आजादी के बाद से अब तक अंधेरे में डूबे हुए थे। इस कडी में उत्तर प्रदेश के 1364 गांवों में विद्युतीकरण का काम पूरा किया गया और अब केवल छह गांवों को रोशन किया जाना बाकी है।
श्री गोयल ने बताया कि देश के लगभग 17 हजार गाँव अभी तक विद्युत सुविधा से वंचित थे लेकिन सरकार ने तेज रफ्तार से काम करते हुए इनमें से 13598 गावों को विद्युत ग्रिड से जोड़ दिया है और बाकी रह गए तीन हजार गावों को भी विद्युत ऊर्जा से प्रकाशमान कर दिया जायेगा।
अपने अधीन ऊर्जा कोयला एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय़ों के पिछले तीन वर्षों के कामों का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए श्री गोयल ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा 24 करोड़ एल.ई.डी बल्बों के साथ अब तक कुल 56 करोड़ एल.ई.डी बल्ब लोगों को बांटे जा चुके हैं। इस कारण देश ने ऊर्जा व्यय में भारी बचत करते हुए 12 हजार करोड़ रूपये की धनराशि बचाने में सफलता पाई है। श्री गोयल ने बताया कि देश के लगभग 17 हजार गाँव अभी तक विद्युत सुविधा से वंचित थे लेकिन सरकार ने तेज रफ्तार से काम करते हुए इनमें से 13598 गावों को विद्युत ग्रिड से जोड़ दिया है और बाकी रह गए तीन हजार गावों को भी विद्युत ऊर्जा से प्रकाशमान कर दिया जायेगा।
अपने अधीन ऊर्जा कोयला एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय़ों के पिछले तीन वर्षों के कामों का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए श्री गोयल ने बताया कि केन्�

जौनपुर में क्रांतिकारी उधम सिंह को बलिदान दिवस पर याद किया गया

जौनपुर  जिले में पवांरा के सरावां गाँव में स्थित शहीद लाल बहादुर गुप्त स्मारक पर  आज हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रेपुब्लिकंन आर्मी व् लक्ष्मी बाई ब्रिगेड के कार्यकर्ताओ ने महान क्रान्तिकारी ऊधम सिंह का 77 वां बलिदान दिवस मनाया ।
          इस अवसर पर कार्यकर्ताओ ने शहीद स्मारक  पर मोमबत्ती व् अगरबत्ती जलाया , अमर शहीद ऊधम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया और 2 मिनट का मौन रह कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।
              शहीद स्मारक पर मौजूद लोगो को संबोधित करते हुए लक्ष्मीबाई ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने काश कि क्रांतिकारी अमर शहीद ऊधम सिंह का जन्म 26 दिसम्बर 1899 को पंजाब के हिसार जिले में हुआ था । उन्होंने कहा कि पंजाब के जलियावाला बाग़ नरसंहार कराने वाले जनरल डायर और उसके 2 साथियों को क्रांतिकारी ऊधम सिंह ने उस समय इंग्लैंड में जाकर गोली मारा, इसी से नाराज़ अंग्रेजों ने अमर शहीद ऊधम सिंह को 12 जून 1940 को फांसी पर लटका दिया ,तब से हर वर्ष 12 जून को पुरे देश में अमर शहीद ऊधम सिंह का सहादत दिवस मनाया जाता है ।

रविवार, 11 जून 2017

हादसे को दावत दे रहा कुआ


पी डब्लु डी से शिकायत के बाद भी नही पटा कुआ
केराकत , जौनपुर  ,केराकत , से देवगाँव आजमगढ़ मार्ग पर सरकी ग्राम में शिवालय मन्दिर के पास सड़क के ठिक किनारे ,बहुत हि पुराना कुआ है। जिसके चारो तरफ पेड़ पौधे उग गये है। और झाड़ उग गये है। जिससे राहगीरो को दिखाई नही पड़ता

जब की सड़क की पटरी की जगह कुआ है। जो किसी दिन बड़ी दुर्घटना को अन्जाम देगा
जब कि गाँव वालो का कहना है । कि इसके विषय में सम्बन्धित अधिकारियों को जानकारी दि जा चुकी है। लेकिन वे बजट का हवाला देकर सम्बधित अधिकारी अपना  पल्ला झाड़ लेते है।

आखिर कब निंद टूटेगी पी डब्लु डी अधिकारियो की जब कोई बड़ा हादसा होगा , उसका जिम्मेदार आखिर कौन होगा
जबकी  जन प्रतिनिधियो , व आला अफसरो की गाडिया इसी रास्ते से होकर गुजरती है। लेकिन अपनी जिम्मेदारी निभाना उचित नही समझते है ।

निलंबित एआरटीओ आरएस यादव के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, भेजा जेल


पूर्वांचल में 'धन कुबेर' बने चंदौली के निलंबित एआरएटीओ आरएस यादव के ठिकानों पर रविवार को एंटी करप्शन टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। बनारस में उसके कई प्लॉट, नगदी समेत अन्य चल-अचल संपत्ति की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने आरएस यादव को विशेष रिमांड कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। अवैध वसूली के आरोप में निलंबित और गिरफ्तार आरएस यादव को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। रविवार सुबह सबसे पहले कैंटोन्मेंट स्थित तारांकित होटल वेस्टि-इन पहुंची। होटल में छापेमारी के बाद पुलिस को पता चला की दस्तावेज में होटल का मालिक आरएस यादव का निजी चालक महेंद्र है और सीएमडी आरएस यादव का बेटा और एमडी खुद आरएस यादव हैं। इसके बाद सीओ चकिया ने पुलिस टीम के साथ यादव के मकबूल आलम रोड खजुरी स्थित आवास पर छापेमारी की। महिला पुलिस के साथ भारी सुरक्षा बल और अन्य अधिकारियों ने दो घंटे से अधिक समय तक आवास खंगाला। कई संपत्तियों के दस्तावेज और आपत्तिजनक चीजें भी पुलिस के हाथ लगीं हैं। हालांकि मीडिया को इस कार्रवाई के दौरान दूर ही रखा गया। पूरे दिन कई घंटे चली कार्रवाई के बाद पुलिस ने देर शाम निलंबित एआरटीओ आरएस यादव को विशेष रिमांड कोर्ट में पेश किया। जहां विशेष न्यायिक अधिकारी ने उन्हें रिमांड पर लेकर जेल भेज दिया।

प्रमुख सचिव गृह ने भी मानी लापरवाही , सहारनपुर मामल

लखनऊ- प्रमुख सचिव गृह ने भी मानी लापरवाही , सहारनपुर मामले पर लोकल प्रशासन की लापरवाही, प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार का बयान, डीएम-एसएसपी पर हुई उचित कार्रवाई-अरविंद, समय रहते घटना पर काबू पाया जाता-अरविंद, तो सहारनपुर के हालात ऐसे न हो पाते-अरविंद, प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार का बयान , शासन में 3 घण्टे कानून व्यवस्था पर चली बैठक, प्रमुख सचिव गृह ने जिलों के DM,SSP को लगायी फटकर, क़ानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश, जिले के अफसरों को दिया गया सख़्त निर्देश, भूमाफियाओं के ख़िलाफ़ चलाया जाए अभियान,खनन माफियाओं के ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाये, हिस्ट्रीशीटर को चिह्नित कर कार्यवाही की जाये, अवैध कब्जेदारों के ख़िलाफ़ कठोर कार्यवाही के निर्देश, शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाये, घटनाओं का तत्काल खुलासा किया जाये, अपराधियों की मदद करने वालों को चिन्हित किया जाए, पब्लिक मीटिंग पर ध्यान देना चाहिये-अरविंद, जनता का आत्मविश्वास बढ़ाया जाए-अरविंद, सहारनपुर की घटना की रिपोर्ट केंद्र को भेजी गयी, घटना में जिले के अफ़सर जिम्मेदार पाए गए-अरविंद, सहारनपुर के डीएम,एसएसपी पर कार्यवाही की गयी, प्रदेश के जेलों में बंध अपराधियों पर नजर रखी जा रही, मोबाइल फोन इस्तेमाल पर कार्यवाही की जा रही है, चंदौली के भ्रट ARTO के ख़िलाफ़ कार्यवाही जारी, 3 घण्टे चली बैठक में कई जिलों पर नाराजगी, कई जिलों में बढ़े अपराध पर सख्त नाराज़गी जताई।

लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक बुलाई , 18 जून को मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक बुलाई, 18 जून को 5 बजे लोक भवन में कैबिनेट बैठक।

लखनऊ- मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का बयान , यूपी सरकार चिकित्सा क्षेत्र में हर सम्भव मदद देगी, केंद्र सरकार से लेकर यूपी सरकार कटिबद्ध-जोशी।

लखनऊ- अखिलेश यादव ने रोजा इफ्तार पार्टी रखी, 19 जून को शाम 7 बजे इफ्तार पार्टी रखी, 19 विक्रमादित्य मार्ग पर होगी इफ्तार पार्टी।

लखनऊ- आलमबाग थाना में नाबालिक के साथ गैंगरेप के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,फरार दो की तलाश जारी।

देहरादून- DGCA के CFO मुख्य सचिव को लिखा पत्र, चार प्रमुख हेलीपैड पर लगाई रोक, चारों धाम की हेलीकॉप्टर सेवा हुई प्रभावित, हरसिल,खरसिल,बद्रीनाथ,सहस्रधारा पर रोक, अगले आदेश तक हवाई सेवा संचालन पर रोक।

दिल्ली- सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का बयान, यूपी और उत्तराखंड के मुद्दों पर हुई चर्चा , राजनाथ सिंह से मुलाकात के बारे में बताया, विभाजन के बाद भी उत्तराखंड में कई ऐसे लोग हैं , यूपी के लोगों की पेंशन उत्तराखंड से मिलती है-रावत, लगभग 3000 करोड़ यूपी पर बकाया है-रावत, उत्तराखंड को बकाया मिलना चाहिए-रावत, गृहमंत्री राजनाथ सिंह से ने दिया है आश्वासन।

दिल्ली- यूपी सीएम योगी पीयूष गोयल से करेंगे मुलाकात, शाम 4 बजे केंद्रीय मंत्री पीयूष से करेंगे मुलाकात, आज शाम में अमित शाह से भी मिलेंगे सीएम, देर शाम केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली से भी मिलेंगे

दिल्ली- यूपी सदन में सुरेश राणा,सतीश महाना मौजूद, यूपी सीएम योगी से दोनों मंत्रियों ने की मुलाकात।

जीएसटी बैठक के बाद वित्त मंत्रालय का बयान, स्कूल बैग पर जीएसटी 28 से घटकर 18 फीसदी हुआ, काजू पर जीएसटी घटकर 5 फीसदी हुई, कम्प्यूटर प्रिंटर पर जीएसटी 18 फीसदी, इंसुलिन पर जीएसटी 5 फीसदी हुआ।

झांसी- किसान नेता गौरीशंकर बिदुआ धरने पर बैठे, मंदसौर में किसानों की मौत को लेकर धरना , झांसी के गांधी उद्यान में उपवास के साथ धरना।

लखीमपुर खीरी- नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात, पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया , पुलिस ने लड़की को मेडिकल के लिये भेजा, सम्पूर्णनानगर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा।

सिद्धार्थनगर- डीएम और एसपी ने जेल में मारा छापा , छापेमारी में पाया खैनी,बीड़ी किया बरामद, डीएम ने दिए कार्रवाई के आदेश।

बस्ती- कार और बस में जोरदार टक्कर, कार सवार 3 लोगों की मौके पर मौत, हर्रैया क्षेत्र के संसारपुर Nh28 की घटना।

समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान

  
सिंगरामऊं - - समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान का भव्य आयोजन एमएलसी, प्रभारी राम वृक्ष सिंह यादव, पूर्व विधायक व पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, तथा जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व प्रमुख महराजगंज अभयराज यादव की उपस्थिति व राजेन्द्र प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में वीणा वादिनी सरस्वती माँ के चित्र पर दीपांजलि के साथ हुआ। सदस्यता अभियान के अवसर पर  एक हजार से अधिक सदस्यों की पर्ची भरी गयीं। संचालन शेषमैन यादव ने किया।
मुख्य अतिथि राम वृक्ष सिंह यादव ने कहा सदस्यता अभियान का आगाज इतना वेहतरीन है तो आगे पार्टी के सदस्यता अभियान को सार्थकता मिलेगी। अध्यक्षता करते हुए राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने पार्टी में जुड़कर मर्यादा और अनुशासन पर ध्यान देने पर बल देते हुए कहा संघठन की एकता से ही शक्ति का आगाज होगा। हमारा लक्ष निर्धारित है पर चुनौतिओं से जूझने के लिए हमें आप सभी का साथ चाहिए। उन्होंने 15 अप्रैल से 15 जून तक चलने वाले अभियान में पार्टी की नीति और रीति पर सभी को एक साथ चलने का आव्हान किया। विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने ब्लॉक में शिविर आयोजित कर सदस्यता अभियान चलाये जाने पर बल दिया। पार्टी के पुराने साथिओं को सम्मान के साथ जोड़ने की बात भी कही। कार्यक्रम के आयोजक जिला पंचायत सदस्य रमा शंकर यादव ने कहा बूथ स्तर पर शिविर लगाकर सदस्य बनाये जा रहे हैं, और बदलापुर विधान सभा क्षेत्र में अपने वार्ड को सर्वाधिक सदस्यों वाला क्षेत्र होने का दावा किया। तियरा गॉव में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यता अभियान के शुभारम्भ अवसर पर मंच से लोकगीत गायक राम अभिलाष यादव एंड पार्टी ने समाजवादी गीत की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में प्रमुखरूप से समाजवादी पार्टी के जिलास्तर से लेकर बूथ स्तर तक के कार्य कर्ता एंव समाजवादी विचारधारा के लोग उपस्थित रहे। अंत में आयोजक रमा शंकर व उमा शंकर ने सबका आभार व्यक्त किया।

जुलाई से हर बच्चा नये यूनिफार्म में जाएगा स्कूल:अनुपमा जायसवाल

उत्तर प्रदेश की बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल ने जुलाई से हर बच्चे को नये यूनीफार्म में स्कूल जाना सुनिश्चित करने आदेश दिये हैं।
श्रीमती जायसवाल ने इसके लिए अधिकारियों से व्यापक प्रचार प्रसार के लिए कहा है। वह आज यहां विभागीय समीक्षा बैठक कर रही थीं। उन्होंने कहा कि आधार नामांकन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाए। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी होर्डिंग के माध्यम से किए जाने के निर्देश दिए और कहा कि जुलाई से तथा सर्वशिक्षा अभियान के तहत हर बच्चे का नामांकन स्कूल में कराकर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जाए जिससे कि कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित ना रह जाए।

ताजा व सनसनीखेज मामला शाहगंज कोतवाली पुलिस से जुड़ा

जौनपुर जनपद के शाहगंज कोतवाली पर पिछली सपा सरकार में विपक्षी आरोप लगाते रहे कि कोतवाली थाना व पुलिस चौकी सत्ता पक्ष के नेता चलाते हैं। यहां तक कि इनको सपा कार्यालय तक की संज्ञा दे दी गई थी। अब सरकार बदल गयी है। आरोप प्रत्यारोप लगाने वाले सरकार में आ चुके हैं। अब मामला फिर उल्टा हो गया है। अब फिर विपक्ष के लोग सत्ता पक्ष पर ठीक वहीं आरोप लगा रहे हैं। कुछ हद तक देखा जाय तो दोनों पक्षों का आरोप एकदम दमदार है। चाहे सपा सरकार रही हो या भाजपा। नेताओं ने वही किया जो उन्हें पसंद है। पहले अखिलेश के नेताओं की चांदी थी अब योगी के नेता चांदी कूट रहे हैं।
        ताजा व सनसनीखेज मामला शाहगंज कोतवाली पुलिस से जुड़ा है। एक तथाकथित छुटभैया नेता जी ने एक एस आई को यहां तक कह दिया कि आप मेरे क्षेत्र में बगैर मुझसे पूछे नहीं जायेगें। जब उक्त दरोगा ने कहा कि मै अपनी ड्यूटी से समझौता नहीं करुगां तो इशारो ही इशारों में अंजाम भुगतने का इशारा भी कर दिया। यक्ष प्रश्न यह है कि यदि कानून व्यवस्था गडबडाई तो कौन जिम्मेदार होगा।नेता जी या दरोगा जी।
       अभी हाल में ही एक व्यवसायी  सड़क दुर्घटना में गम्भीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने पूरे दम के साथ इलाज शुरू किया। इसी दौरान एक भाजपा नेता पहुंच गये। अब भीड़ पर रुआब कैसे बनाया जाय। तभी दन्न से फोन निकाला व कोतवाल को आदेशात्मक लहजे में तुरंत चिकित्सालय पहुचने का फरमान दे डाला। मौके पर मौजूद लोग सोचते रहे कि घायल का क्या भला कोतवाल क्या भला करेगें। यह महज बानगी है नेताओं की। ऐसे ढेरों किस्से कहानी सरकार बनने के बाद स्थानीय स्तर पर देखा जा रहा है।
          जहां कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री गम्भीर है। वहीं उनके नेता अपने कारनामों से बाज नहीं आ रहें। यही आलम रहा तो नगरपालिका चुनाव में पार्टी को मुह की खानी पड सकती हैं।

अवैध वसूली में सलिप्त एआरटीओ आर०एस०यादव को आज शाम


जौनपुर के मछली शहर थाना पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार ।
जौनपुर  बीते शुक्रवार की  रात्रि को चन्दौली पुलिस द्वारा सीओ सदर  त्रिपुरारी पान्डेय द्वारा मुगलसराय जाते समय   ट्रक चालक से वसूली करते हुए पाये गये परिवहन विभाग के चालक के गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने शुक्रवार की रात चंदौली के एआरटीओ आर एस यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बताते  चले  कि एआरटीओ पर ओवरलोडिंग पर कार्रवाई न करने और काम में लापरवाही बरतने के मामले में यह कार्रवाई की गई है। वहीं आरटीओ सिपाही को कोर्ट में पेश किया गया जहां कोट््ने उसे न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया विभाग ने  उसका भी निलबंन कर दिया।
ज्ञातव्य हो कि एआरटीओ चालक शिव बहादुर यादव  व उसके साथी  धनजी यादव द्वारा ट्रक चालकों से अवैध वसूली करते हुए क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया था औऱ उसके कब्जे से 16850 रूपये बरामद किया था । पुलिस ने शुक्रवार को एआरटीओ आरएस यादव के खिलाफ भी मामला दर्ज होने की रिपोर्ट आरटीओ ने मुख्यालय भेज दी थी।
घटना क्रम की जानकारी पर एवं उच्च अधिकारी के निर्देश पर पूरी घटनाक्रम की रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई है साथ में सिपाही के निलंबन की भी सूचना भेजी है।  आज सायं काल शासन के निदेश पर पुलिस अधीक्षक  जौनपुर शैलेश कुमार पान्डेय  के निद्देश पर लखनऊ से चन्दौली जाते समय  मछली शहर पुलिस ने ए०आर०टी०ओ आर०एस०यादव को गिरफ्तार कर चन्दौली पुलिस को सौंप दिया ऐसी सम्भावना है इस सम्बंध मे जानकारी के लिए  सी०ओ०मछली शहर से सम्पर्क करने  पर वे मीटिंग मे बताते हुये फोन काट दिए   औऱ कोतवाल मछली शहर कबरेज क्षेत्र से बाहर थे ।इस तरह आनन फानन मे ए०आर०टी०ओ०को गिरफ्तार करने के कई मायने दिखाई दे रहे है

शनिवार, 10 जून 2017

भाजपा सरकारें जनहित की अनदेखी कर रही हैं- मायावती


भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकारों पर जनहित तथा जनकल्याण योजनाओं की घोर उपेक्षा और अनदेखी करने का आरोप लगाते हुये बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने आज कहा कि यही कारण है कि आज उत्तर प्रदेश में भी भाजपा के नेताओं का विद्वेषपूर्ण, अहंकारी, जातिवादी तथा साम्प्रदायिक रवैया लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं बल्कि भाजपा शासित राज्यों में किसान वर्ग की घोर अनदेखी करते हुये उनके साथ काफी ज्यादा भेदभाव और जुल्म-ज्यादती की जा रही है, जिस कारण ख़ासकर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र, आदि राज्यों में वे अपनी मांगों के समर्थन में आन्दोलन करने पर मजबूर हैं। वे पुलिस की लाठियां भी खा रहे हैं। इस क्रम में मध्य प्रदेश के किसानों पर की गई फायरिंग और उसमें छह किसानों की हुई मौत अत्यन्त ही दु:खद तथा अति-निन्दनीय है।
मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कुछ किसानों के लिये जो मामूली कर्ज माफी की घोषणा बीजेपी सरकार द्वारा की गई, है उसका थोड़ा भी लाभ यहां के किसानों को मिलता हुआ कहीं भी नजर नहीं आ रहा है। अन्य वायदों की तरह यह भी केवल कागजी घोषणा बनकर रह गई है। मायावती आज उत्तर प्रदेश बसपा प्रदेश इकाई कार्यालय में आयोजित प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित कर रही थीं। इस बैठक में प्रदेश में पार्टी संगठन की तैयारियों और पार्टी के जनाधार को सर्वसमाज में बढ़ाने के कार्यों की गहन समीक्षा की गई।
उन्होंने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि सहारनपुर की दुर्भाग्यपूर्ण जातीय घटना अभी तक नहीं थम पा रही है क्योंकि भाजपा सरकार पीड़ितों के साथ न्याय नहीं कर पा रही है।

गरीब परिवार की मदद को आगे आया जेसीआई संस्कार


नगर की सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज-संस्कार ने शनिवार को  रामनगर गांव में तीन दिन से भूखे मजबूर एक गरीब परिवार की मदद की।

  गांव निवासी राजेश सोनी की माली हालत काफी खराब है। गुर्दे की पथरी से पीड़ित राजेश महीनों से बिस्तर पर है। घर में इकलौता कमाऊ सदस्य होने की वजह से उसके बीमार पड़ते ही परिवार को  रोटी के लाले पड़ गए। पत्नी के अलावा तीन छोटे बच्चे भूखों मरने की कगार पर पहुंच गए। कथित तौर पर बीते तीन दिनों से परिवार में खाने को कुछ भी नहीं था।

  बहरहाल शनिवार को जेसीआई सदस्यों को जब यह जानकारी हुई तो तत्काल वे गांव में पहुंचे और पीड़ित परिवार को एक माह का राशन गेंहू, दाल, चावल, कपड़े   आदि देकर मदद की। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष गुलाम साबिर, फहद खान, रईस खान, शोहराब, इकरार, विवेक कुमार गुप्ता,एखलाक खान,जेसी इकरार,जेसी संतोष कुमार पांडेय  सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

जन-शिकायतों का निस्तारण सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता:योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जन-शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के सम्बन्ध में विकास प्राधिकरणों और नगर निगमों की समीक्षा बैठक की, जिसमें प्रदेश के 10 सबसे खराब विकास प्राधिकरणों तथा 10 सबसे खराब नगर निगमों से स्पष्टीकरण मांगे जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि जन-शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इस सम्बन्ध में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी।

मुख्यमंत्री जी ने मुख्य सचिव को निर्देशित किया है कि वे इन अधिकारियों का स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए जन-शिकायतों के निस्तारण में अपेक्षित गति लाया जाना सुनिश्चित करें।

जन-शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण में सर्वाधिक खराब प्रदर्शन करने वाले 10 विकास प्राधिकारणों के तहत लखनऊ, गाजियाबाद, कानपुर, सहारनपुर, झांसी, मेरठ, आगरा, इलाहाबाद, गोरखपुर तथा गौतमबुद्धनगर विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्षों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए हैं। 

इसी प्रकार मुख्यमंत्री जी ने गाजियाबाद, कानपुर, गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी, झांसी, आगरा, बरेली, इलाहाबाद तथा सहारनपुर नगर निगमों के नगर आयुक्तों से जवाब-तलब किए जाने के निर्देश दिए हैं।

कार के टक्कर से नीलगाय का पैर टूटा


सिकरारा थाना क्षेत्र के जौनपुर-सिकरारा सड़क पर सीठापुर गाव के पास शनिवार को 9 बजे जौनपुर की तरफ से जा रही कार ने सड़क पार कर रहे नीलगाय के बच्चे को धक्का मार दिया। जोरदार टक्कर से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ वही नीलगाय का अगला पैर टूट कर झूल गया।

          नीलगाय को चलने में परेशानी एवं उसकी आर्त भरी कहर सुनकर शिक्षक नेता सतीश सिंह ने फोन करके वन विभाग के कर्मचारियों को सूचित किया। इसी के साथ वहा उपस्थित लोगो ने प्राथमिक उपचार भी किया। सूचना पर वन संरक्षक अधिकारी सुनील सिंह मौके पर पहुँच कर उसका उपचार करके उसको अपनी गाड़ी पर लादकर अच्छे उपचार के लिए मुख्यालय ले गए। सतीश की मानवता को लोगो ने धन्यवाद दिया।

दो बाईक सवार चारबदमाश मुख बाधे आज दोपहर शनिवार साढे ग्यारह बजे राजेश सोनी की कनपटी पर असलहा सटा कर थप्पड मारा जान से मारडालने की धमकी

जौनपुर महराजगंज के कमलाबाजार अंगराह  राजेश सोनी की सर्राफ दुकान मे दो बाईक सवार चारबदमाश मुख बाधे आज दोपहर शनिवार  साढे ग्यारह बजे  राजेश सोनी की कनपटी पर असलहा सटा कर थप्पड मारा जान से मारडालने की धमकी  दी  दुकान मे ग्राहक रूप मे बैठी शंकरगंज की महिला इन्द्रा देवी अपने नावालिक पुत्र राजन के साथ मंगलसूत्र गिरवी रख राजेश सोनी से कर्ज के रूप मे  पैसा लेने आई थी बदमाशो ने उसकी भी कमपटी पर असलहा सटाकर उसका मंगलसूत्र भी ले भागे  राजेश सोनी का कहना है कि एकलाख के जेवर और 2500 नगद लूटे  काली पल्सर से दो बदमाश भगवानगंज की तरफ तो दो बदमाश दूसरी बाईक से बंधवा की तरफ भाग निकले मौके पर सीओ बदलापुर एसओ महराजगंज एस ओ सुजानगंज बदलापुर की पुलिस फोर्स  मौके पर मौजूद  जॉच परताल मे जुटी