tikhiawaz24.in

रविवार, 11 जून 2017

निलंबित एआरटीओ आरएस यादव के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, भेजा जेल


पूर्वांचल में 'धन कुबेर' बने चंदौली के निलंबित एआरएटीओ आरएस यादव के ठिकानों पर रविवार को एंटी करप्शन टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। बनारस में उसके कई प्लॉट, नगदी समेत अन्य चल-अचल संपत्ति की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने आरएस यादव को विशेष रिमांड कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। अवैध वसूली के आरोप में निलंबित और गिरफ्तार आरएस यादव को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। रविवार सुबह सबसे पहले कैंटोन्मेंट स्थित तारांकित होटल वेस्टि-इन पहुंची। होटल में छापेमारी के बाद पुलिस को पता चला की दस्तावेज में होटल का मालिक आरएस यादव का निजी चालक महेंद्र है और सीएमडी आरएस यादव का बेटा और एमडी खुद आरएस यादव हैं। इसके बाद सीओ चकिया ने पुलिस टीम के साथ यादव के मकबूल आलम रोड खजुरी स्थित आवास पर छापेमारी की। महिला पुलिस के साथ भारी सुरक्षा बल और अन्य अधिकारियों ने दो घंटे से अधिक समय तक आवास खंगाला। कई संपत्तियों के दस्तावेज और आपत्तिजनक चीजें भी पुलिस के हाथ लगीं हैं। हालांकि मीडिया को इस कार्रवाई के दौरान दूर ही रखा गया। पूरे दिन कई घंटे चली कार्रवाई के बाद पुलिस ने देर शाम निलंबित एआरटीओ आरएस यादव को विशेष रिमांड कोर्ट में पेश किया। जहां विशेष न्यायिक अधिकारी ने उन्हें रिमांड पर लेकर जेल भेज दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: