tikhiawaz24.in

रविवार, 11 जून 2017

समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान

  
सिंगरामऊं - - समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान का भव्य आयोजन एमएलसी, प्रभारी राम वृक्ष सिंह यादव, पूर्व विधायक व पूर्व जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, तथा जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व प्रमुख महराजगंज अभयराज यादव की उपस्थिति व राजेन्द्र प्रसाद मिश्र की अध्यक्षता में वीणा वादिनी सरस्वती माँ के चित्र पर दीपांजलि के साथ हुआ। सदस्यता अभियान के अवसर पर  एक हजार से अधिक सदस्यों की पर्ची भरी गयीं। संचालन शेषमैन यादव ने किया।
मुख्य अतिथि राम वृक्ष सिंह यादव ने कहा सदस्यता अभियान का आगाज इतना वेहतरीन है तो आगे पार्टी के सदस्यता अभियान को सार्थकता मिलेगी। अध्यक्षता करते हुए राजेन्द्र प्रसाद मिश्र ने पार्टी में जुड़कर मर्यादा और अनुशासन पर ध्यान देने पर बल देते हुए कहा संघठन की एकता से ही शक्ति का आगाज होगा। हमारा लक्ष निर्धारित है पर चुनौतिओं से जूझने के लिए हमें आप सभी का साथ चाहिए। उन्होंने 15 अप्रैल से 15 जून तक चलने वाले अभियान में पार्टी की नीति और रीति पर सभी को एक साथ चलने का आव्हान किया। विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने ब्लॉक में शिविर आयोजित कर सदस्यता अभियान चलाये जाने पर बल दिया। पार्टी के पुराने साथिओं को सम्मान के साथ जोड़ने की बात भी कही। कार्यक्रम के आयोजक जिला पंचायत सदस्य रमा शंकर यादव ने कहा बूथ स्तर पर शिविर लगाकर सदस्य बनाये जा रहे हैं, और बदलापुर विधान सभा क्षेत्र में अपने वार्ड को सर्वाधिक सदस्यों वाला क्षेत्र होने का दावा किया। तियरा गॉव में आयोजित कार्यक्रम में सदस्यता अभियान के शुभारम्भ अवसर पर मंच से लोकगीत गायक राम अभिलाष यादव एंड पार्टी ने समाजवादी गीत की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में प्रमुखरूप से समाजवादी पार्टी के जिलास्तर से लेकर बूथ स्तर तक के कार्य कर्ता एंव समाजवादी विचारधारा के लोग उपस्थित रहे। अंत में आयोजक रमा शंकर व उमा शंकर ने सबका आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं: