पी डब्लु डी से शिकायत के बाद भी नही पटा कुआ
केराकत , जौनपुर ,केराकत , से देवगाँव आजमगढ़ मार्ग पर सरकी ग्राम में शिवालय मन्दिर के पास सड़क के ठिक किनारे ,बहुत हि पुराना कुआ है। जिसके चारो तरफ पेड़ पौधे उग गये है। और झाड़ उग गये है। जिससे राहगीरो को दिखाई नही पड़ता
जब की सड़क की पटरी की जगह कुआ है। जो किसी दिन बड़ी दुर्घटना को अन्जाम देगा
जब कि गाँव वालो का कहना है । कि इसके विषय में सम्बन्धित अधिकारियों को जानकारी दि जा चुकी है। लेकिन वे बजट का हवाला देकर सम्बधित अधिकारी अपना पल्ला झाड़ लेते है।
आखिर कब निंद टूटेगी पी डब्लु डी अधिकारियो की जब कोई बड़ा हादसा होगा , उसका जिम्मेदार आखिर कौन होगा
जबकी जन प्रतिनिधियो , व आला अफसरो की गाडिया इसी रास्ते से होकर गुजरती है। लेकिन अपनी जिम्मेदारी निभाना उचित नही समझते है ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें