ट्रंप के न्यौते पर 25 जून को अमेरिका जायेंगे मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर 25 जून को दो दिन की अमेरिका यात्रा पर जायेंगे। श्री ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह पहली अमेरिका यात्रा है।
श्री मोदी यात्रा के दूसरे दिन 26 जून को श्री ट्रप के साथ वार्ता करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार, मोदी और ट्रंप की वाशिंगटन में 26 जून को पहली बार आमने सामने मुलाकात होगी। दोनों ही देश के नेता एक-दूसरे से फोन पर कम से कम तीन बार बात कर चुके हैं। यह मुलाकाम काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि सत्ता संभालने के बाद से ट्रंप अमेरिका में बसे दूसरे देशों के लोगों को वीजा देने को लेकर नियम कड़े कर दिये हैं।
सख्त H1-B वीजा नियमों को देखते हुए भी पीएम मोदी का यह दौरा बेहद खास बताया जा रहा है। इस मसले पीएम मोदी भारत की चिंताओं से ट्रंप को अवगत करा सकते हैं।
गौरतलब है कि अमेरिका में ओबामा प्रशासन के दौरान मोदी ने बराक अबोमा के साथ रिकॉर्ड आठ बार बैठकें की थीं। मोदी ने तीन बार वाशिंगटन की यात्रा की जबकि ओबामा ने ऐतिहासिक रूप से वर्ष 2015 में भारत के गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें