जौनपुर जिले में पवांरा के सरावां गाँव में स्थित शहीद लाल बहादुर गुप्त स्मारक पर आज हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रेपुब्लिकंन आर्मी व् लक्ष्मी बाई ब्रिगेड के कार्यकर्ताओ ने महान क्रान्तिकारी ऊधम सिंह का 77 वां बलिदान दिवस मनाया ।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओ ने शहीद स्मारक पर मोमबत्ती व् अगरबत्ती जलाया , अमर शहीद ऊधम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया और 2 मिनट का मौन रह कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।
शहीद स्मारक पर मौजूद लोगो को संबोधित करते हुए लक्ष्मीबाई ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर ने काश कि क्रांतिकारी अमर शहीद ऊधम सिंह का जन्म 26 दिसम्बर 1899 को पंजाब के हिसार जिले में हुआ था । उन्होंने कहा कि पंजाब के जलियावाला बाग़ नरसंहार कराने वाले जनरल डायर और उसके 2 साथियों को क्रांतिकारी ऊधम सिंह ने उस समय इंग्लैंड में जाकर गोली मारा, इसी से नाराज़ अंग्रेजों ने अमर शहीद ऊधम सिंह को 12 जून 1940 को फांसी पर लटका दिया ,तब से हर वर्ष 12 जून को पुरे देश में अमर शहीद ऊधम सिंह का सहादत दिवस मनाया जाता है ।
tikhiawaz24.in
सोमवार, 12 जून 2017
जौनपुर में क्रांतिकारी उधम सिंह को बलिदान दिवस पर याद किया गया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें