tikhiawaz24.in

मंगलवार, 7 फ़रवरी 2017

ब्रेकिंग समाचार

विक्रम विश्व विद्यालय का 24 वां दीक्षांत समारोह आज सुबह 11.30 बजे आयोजित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महामहिम राज्यपाल ओ पी कोहली और राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया मौजूद रहेंगे।

कलेक्टर एवं महाकालेश्वर मंदिर समिति  अध्यक्ष की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि की व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक आज शाम 5 बजे महाकाल प्रवचन हॉल में रखी गई हैं। बैठक में महाशिवरात्रि की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे।

स्कूलों का मध्यान्ह भोजन तैयार करने वाले रसोईयों का स्वास्थ्य परीक्षण करवाया जाएगा। इस परिक्षण में यह देखा जाएगा। कि इन्हें कोई संक्रामक बिमारी तो नही हैं। इस संबंध में कलेक्टर संकेत भोंडवे ने निर्देश जारी किए हैं।

विक्रम यूनिवर्सिटी ने च्वाइस बेस्ट क्रेडिट सिस्टम के अंतर्गत आने वाले कुछ पाठ्यक्रमों सहित विभिन्न परीक्षाओं के 21 रिजल्ट घोषित किए हैं। विद्यार्थी रिजल्ट विक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा 10 फरवरी को निधि आपके निकट कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत भविष्य निधि तथा पेंशन से संबंधित शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।

प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई का स्थान परिवर्तित किया गया हैं। अब जनसुनवाई जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।

प्रदेश के 38 जिलों में कार्यरत 38 जिला सहकारी संघो में से जिला सहकारी संघ उज्जैन को प्रथम पुरस्कार मिला हैं। 10 फरवरी को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन में मुख्यमंत्री यह सम्मान प्रदान करेंगे।

कृषि उपज मंडी के व्यापारियों को अब किसान के भुगतान में लापरवाही बरतना महंगा पड़ सकता हैं। ऐसा करने वालों की खरीदी बिक्री बंद कर लाइसेंस भी निलंबित किए जाएंगे। किसानों को हो रही असुविधाओं को देखते हुए मंडी समिति ने इस संबंध में निर्णय लिया हैं

शिप्रा शुद्धिकरण को लेकर आठ साल बाद न्यास की बैठक हुई हैं। शिप्रा दूषित न हो और उसके घाटो का रखररखाव ठीक से हो इसके लिए ग्राम निवेश विभाग मास्टर प्लान तैयार करेगा। इसके तहत हर घाट के प्रबंधन के लिए एक प्रबंध समिति होगी। जो उस घाट की देखरेख करेगी।

पुराने शहर के साथ अब नए शहर को भी आयुर्वेंद की सेवाएं मिल सकेंगी। फ्रीगंज क्षेत्र व मंगलना रोड पर ओपीडी खोलने का प्रस्ताव संभागायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में रखा गया हैं।

हवा की दिशा बदलने से शहर के तापमान में एक बार फिर गिरावट आई हैं पिछले कुछ दिनों से दक्षिण पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो री थी। सोमवार शाम से फिर उत्तरी ठंडी हवा चलने का क्रम शुरू हो गया। दिन का तापमान जहां घटकर 27 डिग्री पर पहुंच गया  वही रात के तापमान में भी 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई हैं। पारा गिरने से ठंडक का असर भी दिखने लगा हैं।

मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री (ग्रामीण) आवास योजना में अतिरिक्त लक्ष्य के अंतर्गत 6 लाख 33 हजार 351 आवासों का निर्माण किया जायेगा। प्रदेश में यह किसी भी आवास योजना में सर्वाधिक आवासों का निर्माण है। यह आवास निर्माण पूर्व में जारी ग्रामवार लक्ष्य के अतिरिक्त निर्मित किये जायेंगे।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में प्रत्येक गरीब परिवार को आवासीय भूमि का पट्टा दिया जायेगा और राज्य शासन की योजना में उनके लिये मकान का निर्माण भी करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान रीवा जिले के ग्राम ओझापूर्वा में जन-समुदाय को सम्बोधित कर रहे थे।

मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए एक आवश्यक खबर हैं। सुप्रिम कोर्ट ने सभी मोबाइल फोन धारको के आधार कार्ड मोबाइल नंबर से जोडने के लिए सरकार को निर्देश दिए हैं तोकि सिम के दुरूपयोग पर रोक लगाई जा सकें। इसके लिए सरकार को एक वर्ष का समय दिया गया |

आयुष से संबंधित विभिन्न पैथियों के अंतर्गत हो रहे आपत्तिजनक व लोगों को गुमराह करने वाले विज्ञापनों पर रोक लगाने हेतु केंद्रीय आयुष मंत्रालय तथा एडवरटाईजिंग स्टैण्डर्ड काउंसील ऑफ इंडिया के बिच एक वर्षिय अनुबंध हुआ हें। यह अनुबंध 19 जनवरी 2018 तक प्रभावशील रहेगा। इसके तहत औष्धियों ,  उपचारों तथा संबधित सेवाओं के बारे में कोई संस्थान भ्रामक विज्ञापन जारी करता है तो उन पर केंद्रीय आयुष मंत्रालय एएससीआई की अनुशंसा पर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: