tikhiawaz24.in

गुरुवार, 2 फ़रवरी 2017

दूल्हे कोमन्द बुद्धि करार देते हुए शादी करने से दुल्हन ने किया इन्कार


जौनपुर --
मछलीशहरतहसील अन्तर्गतमीरगंज थाना क्षेत्र के बसेरवा गाँव की चौहान बस्ती में आयी बारात बिना विवाह हुए ही लौट गई।कन्या पक्ष के लोगो ने दूल्हे को मन्दबुद्धि का करार देते हुए शादी करने से इंकार कर दिया।
मीरगंज थाना क्षेत्र के जरौना जंघई मार्ग पर स्थित बसेरवा गाँव निवासी बबलू चौहान की बेटी मनीषा का विवाह इलाहाबाद जिले के  बरहताकला गाँव निवासी नंदलाल चौहान के बेटे मेघनाद से तय हुआ था । बुधवार को नियत समय से बारात दुल्हन के दरवाजे पर नाचते गाते पहुँच गई। घरातियों ने उनकी पूरे जोश के साथ   आगवानीकी।  जल जलपान के साथ ही  द्वार चार की रश्म पूरी हुई। रात लगभग 10 बजेजब खाना खाकर बाराती टेंट में नौटंकी नाच का आनन्द ले  रहे थे कि  इसी बीच शादी के लिए दूल्हा मंडप में गया। दुल्हन भी आयी । वहां  दुल्हन पक्ष के लोगो ने दूल्हे को मंदबुद्धि का करार देते हुए शादी से इनकार कर दिया ।बारातियो के  सारे अरमान पर पानी फिर गया और दूल्हे राजा को बिन दुल्हन के वापस अपने घर जाना पड़ा। घटना की जानकारी आस पास के क्षेत्रो मेंहोने के बाद तरह तरह कीजन चर्चाये व्याप्त है।   इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ने बताया की घटना की पूरी जानकारी है किन्तु परिजनों द्वारा अभी तक कोई लिखित सुचना नही दी गयी है । यदि लिखित सुचना मिलती है तो आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जायेगी ।

कोई टिप्पणी नहीं: