भदोही गोपीगंज थाना क्षेत्र के झिरिया पुल से एक ट्रक में 14 किलो से अधिक अफीम पकडी गयी, जिसकी कीमत लगभग [8377]1.25 करोड़ है।
अफीम एक ट्रक के केबिन में छिपाकर रखी गयी थी। इसे कोलकाता से पंजाब के होशियारपुर जिले ले जाया जा रहा था।
पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल ने बताया कि दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब के होशियारपुर जिले के निवासी कुलदीप सिंह और विजय ने पूछताछ में बताया कि वहीं का निवासी ट्रांसपोर्ट मालिक करनैल सिंह काफी दिन से ड्रग्स का धंधा कर रहा है।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बताया कि करनैल ड्रग्स को पंजाब में बेचता है और इसके एवज में ट्रक चालकों को एक बार में एक लाख रूपये कमीशन मिलता है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया की झिरिया पुल पर सरदार ढाबे पर खड़ी ट्रक की केबिन को खोलकर उसमें से चौदह किलो तीन सौ ग्राम अफीम बरामद की गयी है। इसकी कीमत [8377]1.25 करोड़ से ज़्यादा है। ट्रक मालिक करनैल सिंह सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें