tikhiawaz24.in

गुरुवार, 13 जुलाई 2017

तनाव को देखते हुए रायपुर गांव में भारी पुलिस बल दूसरे दिन भी तैनात रही

पत्रकार - पवन उपाध्याय

बदलापुर जौनपुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव मे बुधवार की दोपहर में अंकुल यादव ने अपने प्रेमि से मिलने गया था। प्रेमिका के परिजनों ने उसको लाठी से पीटकर हत्या कर दी थी। तनाव को देखते हुए रायपुर गांव में भारी पुलिस बल दूसरे दिन भी तैनात रही
       बताते चले कि शांहपुर गांव निवासी पारस यादव का 20 वर्षीय पुत्र अंकुल यादव जो इलाहाबाद में बीटेक की तैयारी कर रहा था। परिवार में तेरही पडी थी वह उसी में आया था। बुधवार की दोपहर में वह बदलापुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में अपने प्रेमिका से मिलने चला गया।परिजनो ने उसको पीटकर मार डाला था। इसी बीच मनोज मिश्रा  108 डायल करके बताया कि रायपुर गांव में एक युवक बाईक के धक्के से घायल हो गया है। एम्बुलेंस गांव मे पंहुची और वह अपने घर लेकर गया 108 मे लादकर सीएचसी भेजवा दिया। जब अंकुल के परिजनो को सुचना लगा कि उसकी हत्या हो गाई है और शव अस्पताल पर आया है। परिजनो ने एम्बुलेंस से पूछताछ करना शुरु कर दिये। वह घटना की पूरी जानकरी बताया। उसके बाद परिजनों ने शव को उसी एम्बुलेंस से रायपुर ले जाने लगे। पुलिस भी समझाने बुझाने लगी लेकिन परिजनो ने नही माना शव को लेकर चन्दापुर गांव पहुचे थे वहां पर एसपीआरे समेत कई  थाने की फोर्स पहुच कर शव को पुलिस ने अपने कब्जे मे ले लिया। तनाव को देखते हुए रायपुर गांव में भारी पुलिस बल तैनात है।
   
     आंखे तेरी ऐसी कि पूरी किताब लिख दूं....
  
   मां अनारा देबी का का चिराग था अंकुल
बदलापुर! कर दे नजरें करम मुझ पर मै तुझपे ऐतबार कर दूं दीवाना हूं तेरा ऐसा कि दीवानगी की हद को पार कर दूं , यूं तो लिखने को दो- चार लाईने लिखते है लोग पर आंखे तेरी ऐसी की पूरी किताब लिख दूं। यही लाइन सटीक शांहपुर गाव के अंकुल यादव पर आया है। जब वह अपने प्रेमी के घर पंहुचा तब।शायद उसको भी नही पता था की हमारे साथ ऐसी घटना होगी अंकुल अपने मां का चिराग था। दो भाई में सबसे बडा अंकुल यादव था। पिता पारस यादव मुम्बई में रह कर घर की रोजी रोटी चलते थे।वही मां अनारा देबी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। तो भाई अकित व बहन खुशबू व अनुपम और चाचा अमरनाथ तथा दादा धर्मराज भी बेहोस पडे है।

कोई टिप्पणी नहीं: