tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 14 जुलाई 2017

सीएम ने जिलों में अफसरों के रिक्त पद भरने के दिए आदेश


लखनऊ-सीएम ने जिलों में अफसरों के रिक्त पद भरने के दिए आदेश,मुख्य सचिव राजीव कुमार को 20 तक पद भरने के दिए आदेश

मुजफ्फरनगर-पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में जमकर फायरिंग,फायरिंग में 2 बदमाश गोली लगने से घायल,अस्पताल में भर्ती,3 बदमाश जंगल में घुसे,बदमाशों को पकड़ने के लिए कॉम्बिंग,बिना नंबर की कार और 2 तमंचे पुलिस ने किए बरामद,नई मंडी थाना क्षेत्र के ए-टू-जेड रोड की घटना

लखनऊ-सीएम योगी ने की जरूरतमंदों की मदद,162 जरूरतमंदों को 1.93 करोड़ की मदद,कैंसर,किडनी,हृदय जैसे रोगों के उपचार के लिए मदद,पहले भी 397 जरूरतमंदों की सीएम ने की थी मदद,5 करोड़ 7 लाख 46 हजार की दी जा चुकी है मदद

लखनऊ-यूपी में गैर-शीरा पदार्थों से बनाई जाएगी शराब,आबकारी विभाग ने 7 डिस्टलरी को दिया लाइसेंस,अपर मुख्य सचिव आबकारी दीपक त्रिवेदी ने जारी किए आदेश,अनाज,आलू,चुकंदर,स्वीट सोरगम,सोरगम स्टेम से बनेगा एल्कोहल,अभी तक शीरा पदार्थों से बनाया जाता है एल्कोहल

बुलंन्दशहर-ज़िला अस्पताल में महिला की मौत के बाद हंगामा,मृतका के परिजनों,और डॉक्टरों के बीच हुई हाथापाई,डॉक्टरों पर नशे में होने और लापरवाही का आरोप,डॉक्टर जिला अस्पताल छोड़कर फरार

संभल-रजपुरा में दो किशोरों की गोली मारकर हत्या,जंगल में मिले शव, मृतक रिश्ते में मौसेरे भाई,पूर्व प्रधान,पुत्र पर लग रहा हत्या का आरोप,रजपुरा थाने के गांव भीकमपुर जैनी की घटना

जौनपुर-संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी,हत्या करके शव झाड़ियों में फेंके जाने की आशंका,सुजानगंज थाना क्षेत्र के दीपकपुर गांव की घटना

अमेठी-वाहन की टक्कर से कार सवार 3 लोगों की मौत,गौरीगंज कोतवाली के काजी पट्टी का मामला

लखनऊ-KGMU के डॉक्टरों,कर्मचारियों पर होगी प्रशासनिक कार्रवाई,डेंगू,स्वाइन फ्लू आदि मच्छर जानित मरीजों की सूचना न देने पर कार्रवाई,सीएमओ ने पत्र लिख जिम्मेदार लोगों पर प्रशासनिक कार्रवाई के दिए आदेश

बलिया-10 रुपये के विवाद मे दबंग ने की रिक्शा चालक की हत्या,तय किराये से 10 रुपया कम दे रहे था आरोपी दबंग,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा,बैरिया थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव की घटना

लखीमपुर-मासूम की विद्युत करंट लगने से मौत,धौरहरा के अंगने पुरवा गाँव की घटना

गोंडा-मण्डलीय अस्पताल में डॉक्टरों की संवेदनहीनता उजागर,डॉक्टरों ने बुजुर्ग मरीज का नहीं किया इलाज,अस्पताल गेट पर घंटों तड़पता रहा बुजुर्ग मरीज,सांस की बीमारी से पीड़ित बुजुर्ग दवा लेने आया था,परिजनों ने लोगों की मदद से निजी अस्पताल पहुंचाया,वजीरगंज थाना क्षेत्र के खिरिया गांव से आया था बुजुर्ग

आगरा-रंजिश में दो पक्षों में पथराव,फायरिंग,गोली लगने से महिला घायल,अस्पताल में भर्ती,एत्मादपुर थाना क्षेत्र के नदला सुरेरा गांव की घटना

मुरादाबाद-ईटीवी की खबर का बड़ा असर,स्थानीय मेले में बार बालाओं का डांस का मामला,पुलिस ने आयोजकों को मेला बन्द करने का दिया नोटिस,मेला स्थल पर बार बालाओं का डांस किया गया प्रतिबन्धित,मेले की अनुमति निरस्त की गई,कांठ थाना क्षेत्र में चल रहा था मेले में डांस

प्रतापगढ़-बदमाशों ने पेट्रोल पंप मालिक को मारी गोली,गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया,अन्तु थाना क्षेत्र के गड़वारा मोड़ की घटना

लखनऊ-पुराने लखनऊ के जर्जर भवन ढहाए जाएंगे,सिर्फ भवन ढहाए ही नहीं जाएंगे खर्च भी वसूलेगा,नगर निगम, एलडीए, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने किया सर्वे,सात भवन चिह्नित किए गए, भेजी जाएगी नोटिस,मण्डलायुक्त के निर्देश पर हरकत में आए अफसरन

अमेठी-सऊदी अरब में हुए अग्निकांड का दर्द अमेठी को भी मिला,मकान में लगी आग में जलकर युवक की मौत,जगदीशपुर के इटरौर गांव का रहने वाला था मृतक अब्दुल,कई साल पहले काम के सिलसिले में गया था सऊदी अरब,पुलिस ने परिजनों को दी सूचना,परिजनों में मचा कोहराम

लखनऊ-मीट का कारोबार करने वालों के लिए खींची गई लक्ष्मण रेखा,FSDA ने मीट की दुकान के 32 बिंदुओं की लक्ष्मण रेखा खींची,32 नियमों को पालन करने पर ही कारोबार की मंजूरी,मीट की बिक्री और खरीद का रखना होगा पूरा रिकॉर्ड,मीट की जांच को संबंधित निकाय से वेटनरी स्टाफ नियुक्त हो,दुकान के साइन बोर्ड पर मीट का प्रकार और मूल्य लिखना होगा,लाइसेंसी वैध वधशाला से मीट की आपूर्ति की जानी चाहिए,दुकान के सभी कार्मिकों के स्वस्थ होने का प्रमाणपत्र होना चाहिए,मीट की दुकान के भीतर पर्याप्त जगह होनी चाहिए,दुकान की ऊंचाई न्यूनतम तीन मीटर होनी चाहिए,वातानुकूलित दुकान होने पर ढ़ाई मीटर होनी चाहिए,5 फीट ऊंचाई तक दीवारों पर चिकने टाइल्स लगे होने चाहिए,फर्श पर बगैर फिसलने वाली टाइल्स लगाई जाएगी

लखनऊ-सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान,फ्लैट में पंखे से लटककर दी विवाहिता ने जान,अलीगंज थाना क्षेत्र के चाँदगंज इलाके की घटना

लखनऊ-पत्नी ने ससुराल में रहने से किया इनकार तो पति ने दी जान,पत्नी की बेवफाई पर पति ने फांसी लगाकर दी जान,लव मैरिज के बाद पत्नी ने महिला थाने में की थी लिखित शिकायत,सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के LDA कॉलोनी सेक्टर F की घटना

कानपुर-बाइक सवार लुटेरों ने दम्पत्ति के साथ की लूट,50 हजार रुपए और 5 एटीएम लूट कर हुए फरार,स्वरूप नगर थाना क्षेत्र की घटना

कानपुर देहात-पुलिस ने कच्ची शराब की भट्टी पर मारा छापा,20 लीटर कच्ची शराब,1 हजार लीटर लहन की बरामद,पुलिस ने शराब बनाते 2 महिलाओं को लिया हिरासत में,भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के परहेरापुर गांव का मामला

कोई टिप्पणी नहीं: