जौनपुर सिंगरामऊं- थाना क्षेत्र के बहरीपुर गॉव निवासी इन्द्रजीत मिश्र के होनहार पुत्र आनंद की गैर प्रांत मैं हत्या कर शव फेक दिया गया था जबकि मृतक हत्या की आशंका घटना के दो दिन पूर्व सेलफोन के माध्यम से अपने परिजनों से व्यक्त कर चुका था। गौर तलब है कि मृतक इलाहाबाद से बी फार्मा करने के बाद हिमांचल प्रदेश वद्दी स्थित क्वेटेक स्किन केयर नामक कंपनी मे जॉब करने लगा। अपने मृदुल स्वभाव व इमानदारी के कारण सीनियरों का प्रिय हो गया जो कि उसके सहकर्मियों को नागवार गुजरी। सहकर्मी बार बार अपने काम में घपलेवाजी कर सबको कमवाने के लिए दबाव डालते थे , ऐसा न करने पर उसे परिणाम भुगतने की धमकी भी देते थे। एक सप्ताह पूर्व मृतक अपने पिताजी के मोबाइल पर फोन कर बताया कि आप लोग आकर हमें लिवा चले, यहां मेरे सहकर्मी मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं मेरी हत्या करवा सकते हैं। उसके दूसरे दिन घर वालों को स्थानीय पुलिस द्वारा सूचना मिली कि आनंद का शव हरियाणा प्रांत मे रेलवे ट्रैक के किनारे लावारिस हालत में जी पी आर यफ पुलिस को मिला है।जो कि उसके आवास से दो सौ किमी दूर है। मृतक के जेब से आधार कार्ड और कुछ नगदी मिली, जिसके आधार पर शव की शिनाख्त हो पायी। सूचना पर पहुंचे परिजन शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद दाह संस्कार कर वापस घर आ गये। पिता की बुढ़ापे का सहारा छिनने का तो मॉ का कलेजे के टुकड़े का बिछुड़ने के गम में रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनो को इसी बात का अफसोस है कि हम लोग समय से पहुंच कर लिवा लिए होते तो आनंद की जान बच सकती थी।
tikhiawaz24.in
रविवार, 30 जुलाई 2017
पिता के बुढ़ापे का सहारा छिनने का तो मॉ का कलेजे के टुकड़े का बिछुड़ने के गम में रो-रोकर बुरा हाल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें