पत्रकार :- पवन उपाध्याय
बदलापुर जौनपुर।: कस्बे के युवा भाजपा नेता वैभव सिंह के आवास पर देश के राष्ट्रपति चुने जाने पर युवा भाजपाइयों ने शुक्रवार को जश्न मनाया। और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी की बधाई दी। श्री सिंह ने सम्बोधित करते हुए
कहा कि भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति उम्मीदार बनाकर साबित कर दिया है कि पार्टी जातिपाति से उपर उठकर राजनीति कर रही है। कोविन्द जी को राष्ट्रपति चुना जाना पंडित दीनदयाल जी के सपनों को साकार करना है।
इस अवसर पर हैप्पी सिंह, छोटे यादव, कल्लू जयसवाल, सुनील तिवारी, हिन्दू युवा वाहिनी प्रभारी पंकज सिंह, रामजीत विन्द,अवनीश सिंह, केशव तिवारी, विवेक सिंह,राममिलन विश्वकर्मा आदि लोग उपास्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें