--झुलसे लाइनमैन की हालत गंभीर जिला अस्पताल से इलाहाबाद हुआ रेफर
--ड्यूटी पर तैनात एस एस ओ उपकेन्द्र पर ताला लगाकर हुआ फरार ,अधिकारी हलाकान
मछलीशहर जौनपुर स्थानीय क्षेत्र के ग्रामीण इलाके की विद्युत आपूर्ति मंगलवार से टपकती हो गयी है।कोठारी गांव में बिजली का तार जोड़ने के दौरान विद्युत आपूर्ति चालू किये जाने से करेंट की चपेट में आने से प्राइवेट लाइनमैन झुलसकर गंभीर रूप सेघायल हो गया।घटना के बाद ड्यूटी पर तैनात एस एस ओ उपकेन्द्र में ताला लगाकर भाग निकला जिससे रात भर आपूर्ति टपकती रही।बुधवार को भी वह वापस नहीं लौटा तो अधिकारी दूसरे एस एस ओ को बुलायेहै आपूर्ति शुरू कर ने की कवायद जारी है।
बताते है कि उक्त विद्युत उपकेन्द्र पर 36 वर्षीयमोहनलाल प्राइवेट लाइन मैनके तौर पर कार्य करता है। मंगलवार को दोपहर में हुई बारिश के दौरान कोठारी गांवमें बिजली का तार टूटकर गिर गया जिसे ठीक करने के लिये प्राइवेट लाइन मैन बच्ची ने सटडाउन लिया।इधर दोनों खम्भे पर काम खत्म कर आपूॅति की सूचना देते उससे पहले ही बिजली चालू हो गई और खम्भे पर चढ़ा मोहनलाल झुलसकर गिर पड़ा। घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली वे मौके पर पहुंचे और आनन फानन में युवक कोलेकर मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आये जहाँ पर चिकित्सकों ने युवक की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।उधर गल्ली करने वाला एस एस ओ उपकेन्द्र में ताला लगाकर भाग गया ।रातभर पूरा क्षेत्र अंधेरे मे डूबा रहा ।बुधवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों ने दूसरे एस एस ओ को ड्यूटी पर बुलाया मगर लाइन नैनो के बिरोधी के चलते आपूर्ति टपकती ही रही।लाइन मैन दोषी एस एस ओ के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं । इस बाबत विद्युत विभाग केअवर अभियंता विकास यादव का कहना है कि एक प्राइवेट लाइनमैन के करेंट लगने की सूचना मिली है किन्तु वह न कभी विद्युत उपकेन्द्र आता है न विभाग उससे किसी प्रकार का कार्य लेता है। उसने किससे उपकेन्द्र पर शट डाउन लिया हुआ था , इसकी भी जानकारी नहीं है। सब स्टेशन पर तैनात सभी लाइन मैन क्षेत्र में न जाकर अपने द्वारा रखे गये प्राइवेट लाइनमैन से फाल्ट ठीक करवाते हैं । इसके साथ ही कमाई का आधा हिस्सा लेते हैं । बहरहाल घटना घटित होने पर अधिकारी जिम्मेदारी लेने सेरहे हैं।क्षेत्र की आपूर्ति अभी भी बाधित है ।
tikhiawaz24.in
बुधवार, 5 जुलाई 2017
लापरवाही के चलते प्राइवेट लाइन मैन झुलसा ,आपूर्ति ठप
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें