जौनपुर सिंगरामऊ बाजार निवासी साईकिल व्यवसायी शिव शंकर गुप्ता (57) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। उक्त व्यवसायी बुधवार की सुबह मार्निग वाक करने राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिग्री कालेज की तरफ गये थे। जहाँ सड़क पर एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े। उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। दुर्घटना के बाद उन्हें सीएचसी बदलापुर ले जाया गया, जहाँ से हालत गंभीर होने पर जौनपुर ले गए। वहीँ उनकी मौत हो गयी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें