tikhiawaz24.in

सोमवार, 17 जुलाई 2017

सक्षम अधिकारी के आदेश के बिना बैक डेट में अवैध ढंग से आवंटन

घनश्यामपुर सक्षम अधिकारी के आदेश के बिना बैक डेट में अवैध ढंग से आवंटन की पत्रावलियों को अमलदरामद करने के आरोप में बदलापुर तहसील से संबद्ध रजिस्ट्रार कानूनगो लालमनि को एसडीएम डा. केएस पाण्डेय ने निलम्बित कर दिया है ।
बदलापुर तहसील क्षेत्र के लमहन निवासी सुशील कुमार मिश्र ने एसडीएम को प्रार्थनापत्र देते हुए शिकायत किया था कि संबद्ध रजिस्ट्रार कानून गो लालमनि द्वारा बैक डेट में बगैर किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के कृषि, वृक्षारोपण तथा आवास के लिए पट्टे पर भूमि आवंटन की पत्रावली का अमलदरामद किया गया है । इस प्रकरण की जांच एसडीएम ने तहसीलदार संतोष कुमार से करायी । मामला सही पाए जाने पर एसडीएम ने सम्बध्ध रजिस्ट्रार कानूनगो लालमनि को निलम्बित करते हुए उन्हें निलंबन अवधि तक तहसीलदार के साथ सम्बध्ध कर दिया है । Manoj Kumar Yadav

कोई टिप्पणी नहीं: