tikhiawaz24.in

सोमवार, 31 जुलाई 2017

गस्त के दौरान थानाध्यक्ष सिंगरामऊं योगेन्द्र सिंह को लालगंज बाजार के करीब एक पिकअप पर लदे मवेशियों सहित दो तस्करों को धर दबोचा

सिंगरामऊं- - थाना क्षेत्र के लालगंज बाजार के पास सोमवार की सुबह पिकअप पर लदे मवेशियों सहित दो तस्करों को दबोच लिया गया। गस्त के दौरान थानाध्यक्ष सिंगरामऊं योगेन्द्र सिंह को लालगंज बाजार के करीब एक पिकअप आती दिखाई दी , और पुलिस की गाड़ी देख पिकअप की गति तेज हो गयी तो पुलिस ने पिकअप रोक लिया तो देखा गया उस पर तीन भैंसे और दो पड़वा बेरहमी से लादकर ले जाए जा रहे थे। पिकअप स्वंय पशु तस्कर ही चला रहा था दूसरा बगल बैठा था। पुलिस ने गाड़ी को थाने लाकर पशुओं को ग्रामीणों को सौंप दिया और पकड़े गये अभियुक्त नरेन्द्र कुमार गौतम पुत्र मुन्नी लाल निवासी पीठापुर थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़  तथा महेन्द्र पुत्र विल्डर निवासी कोटिया रमगढ़ा थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़, को पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: