मजदूर की हत्या मामला
दो दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ , फिलहाल किसी नजीते पर नहीं पहुंची पुलिस
जयपुर, सदर थाना इलाके में शराब पार्टी के बाद पत्थर से सिर कुचलकर मजदूर की हत्या करने के मामले में सात दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है।
नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे लाखों रुपए
जयपुर, मानसरोवर थाना इलाके में एक बेरोजगार युवक को दो अभियुक्तों द्वारा सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए।
ट्रक में ठुस-ठुस कर भैंस व पाडे ले जाते पकड़ा
जयपुर, मानसरोवर थाना पुलिस ने सोमवार को ट्रक में दो पाटेशन बना कर ठुस-ठुस कर भैंस व पाडे ले जाते तीन लोगों को पकड़ा है।
मंदिर में पूजा कर रहे डॉक्टर की सिर पर वार हत्या
गुप्त नवरात्र के दौरान अकेले थे मंदिर में
लूट के इरादे से बदमाशों ने की वारदात
जोधपुर के बिलाड़ा कस्बे स्थित एक मंदिर में गुप्त नवरात्र कर रहे एक डॉक्टर की सोमवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने लूट की नीयत से सिर पर वार कर हत्या कर दी । मंगलवार सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तो लाश देख पुलिस को सूचित किया।
अज्ञात टैंपों की टक्कर से राहगीर की मौत
जयपुर, विश्वकर्मा थाना इलाके में सोमवार देर रात एक अज्ञात टैंपों ने पैदल चल रहे राहगीर को टक्कर मार दी और फरार हो गया। घटना में राहगीर की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया।
पट्टी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया छात्र
जयपुर, जवाहर सर्किल थाना इलाके में सोमवार देर रात को पट्टरियां पार करते समय एक छात्र ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवा परिजनों को सूचना कर दी ।
सैटेलाइट फोन के साथ एक विदेशी सहित 4 भारतीय पकड़े
पकड़ा आमिर सलेमान है सऊदी अरब निवासी
जैसलमेर के सम थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह सैटेलाइट फोन के साथ एक विदेशी युवक सहित चार भारतीय नागरिकों को पकड़ा है।
पुलिस को चकमा दे भागा आरोपी
अजमेर जिले के केकडी थाना पुलिस को मंगलवार सुबह एक दुराचार का एक आरोपित चकमा देकर फरार हो गया। जिसे पुलिसकर्मी इलाके में नाकाबंदी कर सरगर्मी से तलाश में जुटे हुए थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें