पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शनिवार को गोवा में सुबह सात बजे से शुरू हो गया, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। गोवा में 40 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। वहीं पंजाब में 117 सीटों पर मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होगा। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कडे़ बंदोबस्त किए गए हैं।
पंजाब में कांग्रेस, भाजपा-शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी की परीक्षा होगी। वहीं गोवा में भाजपा अपनी सत्ता बचाने की कोशिश करेगी, वहां आप भी लड़ाई में है।
पंजाब और गोवा में इस विधानसभा चुनाव में बहुकोणीय मुकाबला हो रहा है। इन दोनों राज्यों में अरविंद केजरीवाल की ‘आप’ कांग्रेस और भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है
पंजाब में 117 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए कल चार फरवरी को एक चरण में होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को टालने के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा की गई है।
पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वीके भावरा ने कहा कि पूर्ववर्ती चुनावों के मुकाबले इस बार सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्था की गयी है।* ।
पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शनिवार को गोवा में सुबह सात बजे से शुरू हो गया, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। गोवा में 40 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। वहीं पंजाब में 117 सीटों पर मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होगा। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कडे़ बंदोबस्त किए गए हैं।
पंजाब में कांग्रेस, भाजपा-शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी की परीक्षा होगी। वहीं गोवा में भाजपा अपनी सत्ता बचाने की कोशिश करेगी, वहां आप भी लड़ाई में है।
पंजाब और गोवा में इस विधानसभा चुनाव में बहुकोणीय मुकाबला हो रहा है। इन दोनों राज्यों में अरविंद केजरीवाल की ‘आप’ कांग्रेस और भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है
पंजाब में 117 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए कल चार फरवरी को एक चरण में होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को टालने के लिए अभूतपूर्व सुरक्षा की गई है।
पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वीके भावरा ने कहा कि पूर्ववर्ती चुनावों के मुकाबले इस बार सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्था की गयी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें