tikhiawaz24.in

मंगलवार, 1 अगस्त 2017

जौनपुर में ट्रेन से कट कर युवक की मृत्यु


जौनपुर उत्तर प्रदेश में जौनपुर के लाइन बाजार क्षेत्र में आज संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कट कर स्कूटी सवार युवक की मृत्यु हो गई।
पुलिस के अनुसार यू पी सिंह कॉलोनी कन्हईपुर निवासी आशीष पांडेय (25) बाजिदपुर में इनवर्टर की दुकान खोले थे। सुबह वह किसी काम से जा रहा था कि इस बीच ढेरापुर रेलवे क्रॉसिंग पर संदिग्ध परिस्थिति में ट्रेन से कट कर उसकी मृत्यु हो गयी। परिवार के लोग मौके पर पहुंच कर शव घर ले गये।

कोई टिप्पणी नहीं: