tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 25 अगस्त 2017

चयन प्रक्रिया में धांधली करने का आरोप लगाते हुए पुन: बैठक कर चयन करने की मांग की।

जौनपुर सिंगरामऊं -बदलापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत महदा में शुक्रवार को ग्राम पंचायत की खुली बैठक कर कोटे की दुकान का चयन किया गया। बैठक में दो लोगो के बीच एक का चयन किया गया। ग्राम प्रधान संतलाल की अध्यक्षता में बैठक हुई।  उचित दर विक्रेता की दुकान के संचालन के लिए कोटेदार की नियुक्ति के लिए ग्रामीणों की सहमति न बन पाने पर अमरनाथ पुत्र बंधूराम,व मैन बहादुर पुत्र नन्हें ने दुकान के लिए आवेदन किया। सहमति के आधार पर ग्रामीणों को दो टोली में बैठाया गया और दोनो टोलियों मे बैठे लोगो की गिनती कर परिणाम घोषित किया गया। जिसमें अमरनाथ की टोली में 142 लोग तो मैनबहादुर की टोली में 102 लोग बैठे मिले। ग्राम विकास अधिकारी रणजीत सिंह ने अमरनाथ का चयन नये दुकानदार के रूप मे करते हुए आवश्यक लिखा पढ़ी की। ग्राम विकास अधिकारी रणजीत सिंह एंव एडीओ,आईएसबी चंद्र प्रकाश पांडेय की देख रेख में अमरनाथ के पक्ष में पचास फीसद से ज्यादा ग्रामीणों का समर्थन आया। इसके बावजूद भी मैनबहादुर के पक्ष के विजय बहादुर शर्मा, राजा खरवार, राम चरित्र विश्वकर्मा, शनी शर्मा, राज कुमार सरोज, सूबेदार खरवार, जितेन्द्र कुमार, संजय सरोज, सावित्री देवी, उर्मिला देवी, प्रदीप मौर्य आदि लोगो ने चयन प्रक्रिया में धांधली करने का आरोप लगाते हुए पुन: बैठक कर चयन करने की मांग की।

कोई टिप्पणी नहीं: