tikhiawaz24.in

शनिवार, 26 अगस्त 2017

*सेल्समैन को मिल रही जान से मारने की धमकी* एसडीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार

पत्रकार :- पवन कुमार उपाध्याय

बदलापुर जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के उमरी खुर्द गांव निवासी सेल्समैन भूपेंद्रनाथ शर्मा ने शनिवार को एसडीएम डा. केएस पाण्डेय से मिलकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि वह बदलापुर कस्बा निवासी संजीव जायसवाल के यहाँ पहले सेल्समैन का कार्य करता था। एक वर्ष पूर्व उसने काम छोड़ दिया। आरोप लगाया है संजीव द्वारा उसे मोबाइल पर बार-बार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। भुक्तभोगी ने यह भी आरोप लगाया है कि संजीव अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर पन्द्रह दिन पूर्व उसे बंधक बनाकर लात घूसों से उसकी पिटाई भी की थी। तथा उसके घर में रखी गयी चार कुंतल सोपाड़ी जबरन उठा ले गये थे।उसने संजीव द्वारा जान से मारने की धमकी देने की  रिकार्डिंग भी एसओ महराजगंज व बदलापुर को दे दी है। किंतु महराजगंज पुलिस जहां घटना स्थल बदलापुर बता कर अपना पल्ला झाड़ रही है वहीं प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थ मिश्र प्रार्थना पत्र देने के बाद भी आरोपित के विरुद्ध कोई कार्रवाई नही कर रहे है। सर्किल क्षेत्र में हो रहे व्यवसायियों के उत्पीड़न के बाद भी पुलिस ने यदि मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो किसी  भी समय अप्रिय घटना घट सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं: