tikhiawaz24.in

मंगलवार, 1 अगस्त 2017

कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक वाहन चाेर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर चार वाहन किये बरामद


जौनपुर उत्तर प्रदेश में जौनपुर के कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने एक वाहन चाेर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर चार वाहन बरामद किये।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार पांडेय ने आज बताया कि सिपाह तिराहे पर  वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो सवार दो लोग वाहन के कागजात नही दिखा सका। बारीकी से पडताल करने पर बोलेरो चोरी की निकली। सख्ती से पूछताछ करने पर पुलिस ने इनकी निशान देही पर एक और बोलेरो और दो ट्रैक्टर बरामद किया । पुलिस के अनुसार                     शहर कोतवाल शशिभूषण राय व क्राइम ब्रांच प्रभारी व थाना प्रभारी  खेतासराय द्वारा मुखबिर की सूचना पर सिपाह तिराहे पर  वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, दौरान वाहन चेकिंग समय करीब सुबह अन्तर्जनपदीय वाहन चोर का गिराह को 01 अदद चोरी की बोलेरो के साथ पकडा गया। इनकी निशान देही पर पुलिस बल द्वारा 01 बोलेरो 01 पीकप एव 02 अदद ट्रैक्टर चोरी का बरामद किया गया। अभियुक्तगण द्वारा कडाई से पूछताछ पर बताया गया कि हम लोगों की गैंग द्वारा जनपद इलाहाबाद मे हंडिया से बुलेरो की चोरी की गई थी, जिसके संबध मे हडिया थाने पर मुकदमा पंजीकृत है एवं पिकप भदोही से चोरी किये है।बरामद दोनो ट्रैक्टर चोरों द्वारा इलाहाबाद से चोरी किये गये थे । चोरो की गैंग द्वारा गाडियो को चोरी कर बिहार भेजकर बेच दिया जाता है। आज गाडी चोरी करने के फिराक मे सुबह शाहगंज के तरफ जाते समय गिरफ्तार किया गया। इनके विरुद्ध भदोही, इलाहाबाद मे मुकदमा पंजीकृत है। अभियुक्तगण गोपीगंज थाने से वांछित भी है। इनके द्वारा अनेकों वाहनों की चोरी की गई है इन वाहनो की बरामदगी हेतु पुलिस टीम रवाना किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: