✔नोएडा-बुलंदशहर गैंगरेप पीड़ित पक्ष के वादी का पुलिस पर गंभीर आरोप,पकड़े गए आरोपियों की नहीं कराई गई पहचान,पीड़ितों से पहचान कराने का पुलिस कर रही दावा.....पुलिस ने आरोपियों की पहचान नहीं कराई-वादी......क्या शिनाख्त कराने का पुलिस का दावा झूठा है ?
✔नोएडा-आईजी सुजीत पांडेय ने पीड़ित परिवार का नाम लिया,गैंगरेप से पीड़ित परिवार का नाम उजागर कर दिया,सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक नाम नहीं बता सकते,आईजी ने पीड़ित के पिता का नाम ले लिया,नाम लेने के बाद पीड़ित को कैमरे पर भी दिखाया....मीडिया के सवाल पर आईजी सुजीत पांडेय ने दिया बयान -परिवार का नाम ले सकते हैं,पीड़ित का नहीं
✔लखनऊ-बुलंदशहर गैंगरेप मामले में गिरफ्तारी पर सवाल-
🖍पहले पकड़े गये 3 आरोपियों का सलीम से क्या ताल्लुक ?
🖍गैंगरेप वाले दिन सलीम का डेरा क्या कन्नौज में था ?
🖍बब्लू को किस मामले में थाने पर बिठा रखा था
🖍पहले पकड़े आरोपियों के बयान में सलीम का नाम नहीं था
🖍किस आधार पर अब सलीम को मुख्य आरोपी बनाया
🖍बब्लू घटना के दो दिन पहले से पुलिस की गिरफ्त में था ?
🖍आरोपी बब्लू को पहले से ही थाने में क्यों बिठा रखा था
🖍जब बब्लू पुलिस की गिरफ्त में था तो गैंगरेप में कैसे शामिल
🖍क्या हाईकोर्ट और सीबीआई के डर से 'कथित' खुलासा !
✔लखनऊ-काकोरी के शहीदों को सीएम ने दी श्रद्धांजलि,लखनऊ में काकोरी को पर्यटन स्थल विकसित करेंगे,काकोरी में पर्यटन विकास को 5 करोड़ मंजूर किया,मुख्यमंत्री अखिलेश ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए
✔देवरिया-तालाब में डूबने से 2 बच्चियों की मौत,बच्चियों के शव तालाब से निकाले गए,पुलिस ने शवों को लिया कब्जे में,गौरीबाजार थाना के कतौरा गांव में हादसा
✔लखनऊ-सपा नेता मनीष गिरी का हत्यारोपी गिरफ्तार,अवैध संबंधों के चलते हुई थी मनीष गिरी की हत्या,दिल्ली भागने की फिराक में था हत्यारोपी लालाराम,लालाराम के घर में ही हुई थी मनीष गिरी की हत्या
✔आगरा-डूड के सबसे बड़े घोटाले का पर्दाफाश,1360 मकानों के आवंटन में अधिकारियों ने किया बड़ा खेल,सीएम अखिलेश के गरीबों के उत्थान के सपने को तोड़ा,एक-एक घर में कर दिया तीन-तीन मकानों का आवंटन,सगे भाइयों, भाई- बहन, पिता-पुत्र को आवंटन,ईटीवी के खुलासे से अब फोन उठाने से बच रहे अधिकारी,नगर आयुक्त की लापरवाही भी सामने आई
✔लखनऊ-प्रतापगढ़ के पट्टी विधानसभा के MLA राम सिंह का चुनाव रद्द,लखनऊ हाईकोर्ट ने सपा MLA राम सिंह का चुनाव रद्द किया,भाजपा के मोती सिंह ने चुनाव रद्द करने की याचिका की थी,वकील प्रशांत सिंह अटल ने मोती सिंह की तरफ से की बहस,HC ने चुनाव रद्द करते हुए कहा अधिकारियो पर भी हो कार्रवाई,तात्कालीन डीएम और संबंधित अधिकारियों पर हो कार्रवाई,भाजपा प्रत्याशी मोती सिंह सपा के राम सिंह से 154 वोट से हारे थे,प्रतापगढ़ जिला प्रशासन ने पोस्टल मतों की नहीं की थी गिनती,SDM शारदा प्रसाद यादव को कोर्ट ने किया चिन्हित,माना दोषी
✔मेरठ-रिश्वत लेते कैमरे में कैद MDA क्लर्क का मामला,रिश्वतखोर क्लर्क ऋषिपाल को सस्पेंड किया गया,ETV की ख़बर के बाद MDA वीसी ने की कार्रवाई,मांगपत्र की राशि कम करने के नाम पर ली थी रिश्वत
✔इलाहाबाद-ईंट भट्ठे के चौकीदार की ईंट से कूचकर हत्या,ट्रैक्टर-ट्रॉली,सबमर्सिबल,गैस चूल्हा उठा बदमाश,उतरावं थाना क्षेत्र के बरैठी ईंट भट्ठे की घटना
✔गाजियाबाद-50 लाख का डोडा पुलिस ने किया बरामद,2 तस्करों को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में दिल्ली NCR में करते थे सप्लाई,विजयनगर थाना क्षेत्र से हुई थी गिरफ्तारी
✔श्रावस्ती-8वीं की छात्रा का खेत में मिला शव,परिजनों ने जताई दुराचार के बाद हत्या क आशंका,कल शाम घर से चाचा के साथ गई थी छात्रा,छात्रा के परिजनों ने चाचा पर लगाया आरोप,सिरसिया थाना के सम्तलिया गांव में मिली लाश
✔अंबेडकरनगर-बेटे ने पिता की लाठियों से पीट-पीटकर की हत्या,पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता की हत्या की,मालीपुर के हुसैनपुर कुसहन गांव में रिश्तों का खून
✔प्रतापगढ़-कार सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप सेल्समैन को लूटा,बदमाशों ने सेल्समैन से 36 हजार रुपए,3 मोबाइल लूटे,लूट की सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची पुलिस,संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के नेवादा पेट्रोल पंप पर लूट
✔लखनऊ-राजधानी पुलिस की चूक का नतीजा है रुस्तम की फरारी,2 थानों की फोर्स पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर रुस्तम फरार,प्रॉपर्टी डीलर से 10 लाख की रंगदारी लेने आया था रुस्तम,बिना FIR,बिना तैयारी के पहुंच गए थे लखनऊ पुलिस के धुरंदर,पेरोल पर आया रुस्तम दे गया 48 घंटे में हत्या की धमकी
✔औरैया-बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर 2 की मौत,ट्रक ने 2 बाइक सवार युवकों को रौंदा,बिधुना थाना के तहसील रोड पर हादसा
✔कानपुर-गोविन्दनगर जलकल कार्यालय पर लोगों का प्रदर्शन,हंगामा देख अधिशाषी अभियंता समेत स्टाफ फरार,1 माह से पेयजल की समस्या से जूझ रहे लोग,अधिकारियों की कुर्सी पर बैठ लोग कर रहे नारेबाजी,पेयजल की आपूर्ति न होने से स्थानीय लोग परेशान
✔गोरखपुर-न्याय के लिए दर-दर भटक रही रेप पीड़िता,बड़हलगंज पुलिस थाने से बार-बार भगा रही है पीड़िता को,पीड़िता की शिकायत को दर्ज नहीं कर रही पुलिस,गांव के दबंगों के प्रभाव में काम कर रही पुलिस,नशीला पदार्थ देकर युवती को बेंगलुरु ले जाने का आरोप
✔इलाहाबाद-इविवि में छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर,DSW का किया घेराव,8 छात्रों के निलंबन,निष्कासन के विरोध में किया घेराव,छात्रों पर की गई कार्रवाई को वापस लेने की मांग की
✔जौनपुर-दारोगा त्रिलोकी तिवारी को रौंद कर मारने वाले अरेस्ट,पुलिस ने 2 पशु तस्करों को किया अरेस्ट,पिकअप सीज,5 अगस्त को नगर कोतवाली के बदलापुर पड़ाव की घटना
✔फिरोजाबाद-बेकाबू ट्रक ने 2 बाइकों को मारी टक्कर,1 व्यक्ति की मौके पर मौत,4 गंभीर घायल,जसराना थाना के मुस्तफाबाद रोड की घटना
✔अयोध्या में दर्दनाक हादसे का मामला,रायगंज चौकी के 3 सिपाही सस्पेंड किये गये,हादसे में 7 श्रद्धालुओं की गई थी जान,पुलिस पर ट्रक ड्राइवर को भगाने का आरोप
✔मथुरा-विद्युत संविदा कर्मचारी की करंट लगने से मौत,ट्रांसफार्मर को ठीक करते समय लगा करंट,यमुनापार थाना क्षेत्र के लोवन गांव की घटना
✔फतेहपुर-सड़क हादसे में कक्षा-9 के छात्र की मौत,रोड पार करते वक्त मैजिक ने मारी टक्कर,कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गोपालगंज की घटना
✔बांदा-ट्रक और स्कॉर्पियों की टक्कर,1 की मौत,टक्कर में 2 लोग घायल,अस्पताल रेफर,तिंदवारी क्षेत्र के जसईपुर गांव की घटना
✔लखनऊ-माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ पर पुलिस का बल प्रयोग,पुलिस ने लाठीचार्ज कर संघ कार्यकर्ताओं को पीछे खदेड़ा,अपनी मांगों को लेकर विधानसभा पर कर रहे प्रदर्शन,पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन,विधानसभा के सामने हजारों शिक्षक कर रहे प्रदर्शन,GPO पार्क में जगह न मिलने पर गेट-1 पर बैठे
✔मुरादाबाद-जंगल में अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप,शरीर पर धारदार हथियार के निशान,पुलिस जां में जुटी,मुंडापांडे थाना क्षेत्र के स्योहारा बाजे जंगल में मिला शव
✔महोबा-चेक डैम के किनारे वृद्ध तांत्रिक का शव मिला,तांत्रिक का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कम्प,पनवाड़ी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव के पास मिला शव
✔बलिया-सवारियों से भरी बोलेरो और ट्रक की टक्कर,2 की मौत,8 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,फेफना क्षेत्र के सिंहपुर एकौनी हाइवे की घटना
✔फर्रुखाबाद-प्रधान निधी में 13 लाख के घोटाला का मामला,अधिकारियों के सामने शिकायतकर्ता की पिटाई,युवक को पीटने वाले दबंग प्रधान पर नहीं हुई कार्रवाई,डीएम के आदेश के बाद भी प्रधान पर नहीं दर्ज हुई FIR,मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के बिहार गांव का मामला
✔इलाहाबाद-बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार को पीटा,गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर हुआ था विवाद,सिविल लाइन के सुभाष चौराहे का मामला
✔बागपत-सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर लाखों की चोरी,5 लाख कैश और जेवरात ले उड़े शातिर चोर,शहर कोतवाली क्षेत्र के मीटली गांव की घटना
✔आगरा-दिनदहाड़े महिला से 5 हजार की लूट,बदमाशों ने महिला को पकड़कर पर्स छीना,लोगों ने 1 बदमाश को पकड़ा,1 फरार,खेरागढ़ कस्बे के बाड़ी रोड पर लूट
✔बुलंदशहर-हाईवे पर रोड होल्डअप के बाद गैंगरेप का मामला,पीड़ित माँ-बेटी को जिला अस्पताल लाया गया,जिला अस्पताल में कराया जा रहा मेडिकल
✔पीलीभीत-अपहृत पांचवीं का छात्र बेहोशी की हालत में मिला,माँ-बाप को भी नहीं पहचान पा रहा छात्र,कल पूरनपुर से कक्षा-5 के छात्र का हुआ था अपहरण,खंमरिया गांव के पास मिला छात्र,पुलिस जांच में जुटी
✔हापुड़-टेंट व्यापारी से नकदी,मोबाइल और बाइक लूटी,बदमाशों का सुराग नहीं,पुलिस मामला दबाने में जुटी,सिंभावली थाना क्षेत्र में NH-24 पर हुई वारदात
✔शाहजहांपुर-जिलाधिकारी ने कोटे की दुकानों पर मारा छापा,2 कोटे की दुकानों को डीएम ने करवाया सीज,कालाबाजारी की शिकायत पर लिया एक्शन,शहर कोतवाली के जियाखेल मोहल्ले में छापेमारी
✔मथुरा-33 वर्षीय व्यक्ति की गला दबाकर हत्या से सनसनी,हत्या के बाद व्यक्ति के शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका,रिफायनरी क्षेत्र के बाद स्टेशन के पास मिला शव
✔इटावा-टैम्पो पलटने से युवक की मौत,6 लोग घायल,महिला समेत 6 लोगों को अस्पताल भेजा गया,बैदपुर थाना क्षेत्र में सैफई रोड पर हुआ हादसा
✔महोबा-डीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण,गैरहाजिर डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के दिये निर्देश,3 डॉक्टरों के बाहर से दवा लिखने पर जताई नाराजगी,जिला अस्पताल में अव्यवस्था देख डीएम नाराज








