tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 5 अगस्त 2016

[8/5, 11:26 AM] Bipul Singh: जौनपुर-पशु तस्करों ने वैन से रौंद कर दारोगा को मार डाला,पुलिस चौकी से महज 500 मीटर दूर दारोगा की हत्या,पशु तस्करों की गाड़ी का पीछा कर रहे थे दारोगा,सराय पोख्ता चौकी पर तैनात थे दारोगा त्रिलोकी तिवारी,दारोगा की हत्या के बाद आरोपी पशु तस्कर फरार,नगर कोतवाली के बदलापुर पड़ाव की घटना प्रतापगढ़-एक ही परिवार के 12 लोगों को उम्रकैद की सजा,3 लाख 60 हजार रुपए का कोर्ट ने लगाया जुर्माना,चुनावी रंजिश में 3 लोगों की हुई थी गोली मारकर हत्या,विशेष शत्र न्यायाधीश अनिल कुमार की कोर्ट का फैसला,जेठवारा थाना क्षेत्र के संडवा खास गांव का मामला  लखनऊ-पुलिस रिमांड पर लखनऊ लाया गया मुनीर बिजनौर रवाना,मुनीर के लखनऊ के गुडंबा ठिकाने से बरामद हुई पिस्टल,बिजनौर पुलिस ने 2 वारदातों में मुनीर की निशानदेही करवाई,तंजील अहमद की हत्या में इस्तेमाल पिस्टल गुडंबा से बरामद हुई,लखनऊ की 2 वारदातों में मुनीर से होनी है पूछताछ,भारी सुरक्षा के बीच मुनीर को बिजनौर ले गई पुलिस,लखनऊ पुलिस को नहीं मिला पूछताछ करने का वक्त मैनपुरी-2 लोगों के पानी में डूबकर मौत का मामला,दोनों पुलिस से जान बचाकर भाग कर पानी में कूदे थे,पुलिस की पकड़कर से छूटकर भागे मृतकों की डूबने से हुई मौत,पुलिस ने धन उगाही के लिए दोनों को पकड़कर पीटा था,मौत के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस की भी की जमकर पिटाई,घिरोर थाना क्षेत्र के कोसमा गांव की घटना  लखनऊ-छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र का जन्मदिन आज,कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने पुष्पांजलि अर्पित की,कई मंत्री,नेता और विधायक कार्यक्रम में हुए शामिल,सीएम अखिलेश यादव करेंगे कार्यक्रम में शिरकत,सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव भी होंगे शामिल,गोमतीनगर के जनेश्वर मिश्र पार्क में होगा कार्यक्रम  यूपी-रियो ओलंपिक-2016 का आज से आगाज,उत्तर प्रदेश के 3 खिलाड़ी रियो ओलंपिक में शामिल,मेरठ की डिस्कस थ्रो खिलाड़ी सीमा पुनिया लेंगी भाग,बैडमिंटन में मेरठ के मनु अत्री भी ले रहे भाग,यूपी के बागपत के संदीप तोमर कुश्ती में पहुंचे,पश्चिमी यूपी के खिलाड़ियों ने बढ़ाया यूपी का मान  मथुरा-पुलिस ने मकान में मारा छापा,2 क्विंटल गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार,यमुनापार थाना क्षेत्र के कलिंदी बिहार की घटना  चित्रकूट-ईटीवी की खबर का असर,डीएम की सुरक्षा में तैनात गनर सस्पेंड,डीएम ने मामले में शिकायत के बाद भी नहीं की थी कार्रवाई,शिकायत के बाद भी पुलिस की जांच सुस्त,नहीं कर रही कार्रवाई,डीएम के प्रभाव की वजह से पुलिस गनर पर नहीं कर रही कार्रवाई  मथुरा-हरियाली तीज पर मथुरा में बिहारी जी के भक्तों की भीड़,सोने-चाँदी के हिंडोले पर दर्शन देंगे बांके बिहारी जी,साल में एक बार हरियाली तीज पर ऐसे होते हैं बिहारी जी के दर्शन,भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए वृंदावन में आज नो ट्रैफिक जोन,सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम एक हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती,15 अगस्त 1947 को शुरु हुई परम्परा आज तक जारी  लखनऊ-उत्तर प्रदेश के तहसीलदारों की महाहड़ताल आज,प्रदेश भर से तहसीलदार पहुंच रहे हैं लखनऊ,तहसीलदारों ने विधानसभा घेरने का किया है एलान,प्रदेश की 353 तहसीलों में आज रहेगी हड़ताल,1234 नायब तहसीलदार भी हड़ताल में होंगे शामिल,ग्रेड पे बढ़ाने की मांग,सेकेण्ड एसीपी देने की मांग,हड़ताल से तहसीलों में आज सभी विकास कार्य ठप चित्रकूट-50 हजार के इनामी बदमाश ने युवक को मारी गोली,गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,भारी पुलिस फोर्स ने हर्रा जंगल में शुरु की कॉम्बिंग,पहाड़ी थाना क्षेत्र के हर्रा गांव की घटना आगरा-ईटीवी की खबर का बड़ा असर,छात्र को पीटने वाले अध्यापक को पुलिस ने किया गिरफ्तार,प्राइवेट ट्यूशन लेने के लिए अध्यापक ने बनाया था दबाव,पिटाई से छात्र के कान का पर्दा गया था फट,बरहन थाना क्षेत्र चोपड़ा गांव का मामला  बुलंदशहर-पूर्व प्रधान को दबंगों ने पीटकर किया लहूलुहान,कुछ दिनों पहले हुए झगड़े के बाद की मारपीट,शोर सुनकर ग्रामीणों ने बचाया,आरोपी फरार,छतारी थाना क्षेत्र के अहमदबांस गांव की घटना  नोएडा-नोएडा में कई पूर्व अफसरों ने अबतक कब्जा रखीं सुविधाएं,डीजी से रिटायर हुए दो अफसरों के पास कई गनर,शासन की मंजूरी के बिना कई सुरक्षा कर्मी मिले,रिटायर होने के बाद भी बिना मंजूरी सुरक्षा लिए हैं ADG स्तर के एक अधिकारी ने दो साल से गाड़ी रखी है,पेट्रोलिंग की कार ADG के घर का सामान ढोती है,नोएडा एसएसपी से क्या जवाब तलब होगा? वाराणसी-ट्रक की टक्कर से पलटी स्कूली बच्चों से भरी बस,हादसे में आधा दर्जन बच्चे घायल,अस्पताल में भर्ती,मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के खजरी हाईवे पर हुआ हादसा गाजियाबाद-पत्नी ने पति को शराब पीने से रोका पति ने दी जान,पत्नी के शराब पीने पर रोक लगाने पर फांसी लगाई,लोनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा,लोनी थाना के न्यू विकास नगर कालोनी की घटना पीलीभीत-दिनदहाड़े किसान के अपहरण का मामला,पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया,किसान की तलाश में एसओजी,पुलिस सीतापुर रवाना,पूरनपुर के रेलवे फाटक से किसान का अपहरण महराजगंज-नेपाल के पानी से खतरे में सोहगीबरवा जंगल,घने जंगलों में फैल रहा है पहाड़ी नदियों का पानी,दलदली भूमि में फंस वन्य जीवों की हो रही मौत,टाइगर रिजर्व ज़ोन के वन्य जीवों पर भी खतरा   बागपत-बदमाशों ने क्राइम ब्रांच की टीम पर बोला हमला,सिपाही को जमकर पीटा,पिस्टल लूटकर फरार,ढाबे पर नास्ता करने को लेकर हुआ था विवाद ,बागपत के शहर कोतवाली क्षेत्र के कस्बे की घटना  पीलीभीत-पूरनपुर में कल किसान के अपहरण का मामला,बदमाशों ने मांगी थी 25 लाख की फिरौती,पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया,पूरनपुर के रेलवे फाटक से हुआ अपहरण   कानपुर-अहिरवा चौकी में युवक के आत्महत्या करने का मामला, एसएसपी ने इंस्पेक्टर चकेरी को भी किया सस्पेंड,2 दारोगा और 12 सिपाही पहले हो चुके है सस्पेंड,8 पुलिसकर्मियों पर हत्या और अपहरण केस दर्ज  मुरादाबाद-मेयर उपचुनाव की मतगणना जारी,35 चरणों में होगी मतगणना,भाजपा की वीना अग्रवाल के निधन के बाद हुए उपचुनाव,12 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला,1 लाख 35 हजार मतों की गिनती  आजमगढ़-प्रेम प्रसंग के चलते दोस्त ने युवक को मारी गोली,गंभीर हालत में घायल युवक अस्पताल में भर्ती,लोगों ने आरोपी दोस्त को पकड़कर पुलिस को सौंपा,सरायमीर थाना क्षेत्र के बीनापार इलाके की घटना कुशीनगर-एडीओ पंचायत के खिलाफ प्रधानों ने खोला मोर्चा,14वें वित्त के धन से 7 फीसद कमीशन मांगने का आरोप,आठ माह बाद भी ग्राम पंचायतों का विकास कार्य बाधित,जिलाधिकारी से की शिकायत,जांच कर कार्रवाई की मांग कुशीनगर-मामूली विवाद में युवक ने ग्राम विकास अधिकारी को पीटा,बीच बचाव कर रहे ग्राम प्रधान को भी युवक ने पीटा,आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारी,मौके पर पुलिस ने पहुंचकर कर्मचारियों को कराया शांत,हाटा कोतवाली के मोतीचक ब्लाक मुख्यालय का मामला मथुरा-बांके बिहारी मंदिर में आज होगे भव्य दर्शन,सोना-चांदी के हिंडोले में झुलाए जाएंगे ठाकुर जी,साल में एक बार हिंडोले में होते है बांके बिहारी के दर्शन,बांके बिहारी के दर्शन के लिए दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु,2 लाख श्रद्धालु बांके बिहारी के हिंडोले में करेंगे दर्शन    मुरादाबाद-सरकारी अस्पताल में किशोरी के साथ दुष्कर्म,किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म की वारदात,हैंडपंप पर पानी भरने गई थी किशोरी विरोध पर युवक ने किशोरी को जमकर पीटा,पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया केस,भगतपुर के बुढ़ानपुर अलीगंज इलाके की घटना  कानपुर-भू अध्याप्ति विभाग के दो अमीन घूस लेते गिरफ्तार,विजिलेंस टीम ने व्यक्ति से घूस लेते मौके पर पकड़ा,कार्यालय के बाहर ले रहे थे रकम,पांच हजार रुपए बरामद,आज लखनऊ स्थित विजिलेंस अदालत में होंगे पेश    मथुरा-युवक की गला दबाकर हत्या,मारने के बाद रस्सी से बांधकर शव को लटकाया,पुरानी रंजिश में हत्या होना मान रही है पुलिस,रिफाईनरी थाना क्षेत्र के बाद गांव में हुई हत्या   कानपुर-छत्रपति साहू जी विवि. में स्नातक की बढ़ीं एक लाख सीटें, विश्वविद्यालय प्रशासन ने 33 फीसद सीटें बढ़ाने पर लगाई मुहर,छात्रों को मनपसंद कालेजों में प्रवेश लेने की फिर खुली राह कौशाम्बी-चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत,रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव,कोखराज क्षेत्र के जीवनगंज की घटना   गाजीपुर-दो बेटियों के साथ मां ने ट्रेन से कटकर की खुदकशी,फोन पर पति से कहासुनी होने पर महिला ने उठाया कदम,शहर कोतवाली क्षेत्र के अतरौली गांव के पास की घटना  [8/5, 11:36 AM] Bipul Singh:  सभा सचिव आबकारी एवं सचिवालय प्रशासन उत्तराखंड सरकार मदन सिंह बिष्ट ने जनपद नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के आबकारी अधिकारियों की बैठक लेते हुये निर्देश दिये कि आबकारी प्रवर्तन दल व निरीक्षक नियमित छापेमारी कर अवैध शराब व ओवर रेटिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगायें। उन्होंने कहा कि अवैध शराब व ओवर रेटिंग कतई बर्दास्त नहीं की जायेंगी। इससे एक ओर जहां राजस्व हानि होती है, वही दूसरी ओर सरकार की छवि खराब भी होती है। बिष्ट ने कहा कि प्रत्येक मदिरा दूकानों पर जिला आबकारी अधिकारी व निरीक्षकों के मोबाइल न. अनिवार्य रूप से लिखे जाए। उन्होंने कहा कि आबकारी प्रवर्तन दलों को गाड़ी मुहैया करा दी गयी है। इसलिए प्रवर्तन दल व निरीक्षक क्षेत्र में मे जाकर नियमित चैकिंग कर बाहर से आने वाले अवैध शराब पर पूर्ण पाबंदी लगायें। उन्होंने बाजपुर पर नकली शराब की फैक्ट्री पकडे़ जाने को गम्भीरता से लेते हुये सम्बन्धित अधिकारियों को चेतावनी देते हुये कहा कि अधिकारी पैनी नजर रखें व अपने क्षेत्रों में जाएं व अपने मुखबिर भी रखें। उन्होने कहा व्हट्सएप ग्रुप बनाकर सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान करें। समीक्षा दौरान उन्होने आबकारी अधिकारी ऊधमसिंह नगर द्वारा चार माह से दो करोड़ 66 लाख के ड्राफ्ट ऑनलाइन जमा ना करने पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि अभी तक धनराशि जमा ना करने पर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय कर नुकसान की भरपाई की जायेगी, साथ ही जनपद ऊधमसिंह नगर में अंगेजी मदिरा की कम ब्रिकी पर भी नाराजगी व्यक्त की। संयुक्त आयुक्त आबकारी केके काण्डपाल ने बैठक का संचालन करते हुये जनपद ऊधमसिह नगर व नैनीताल में आवकारी विभाग किये जा रहे कार्यो का विवरण पेश किया। उन्होने आबकारी अधिकारियो व निरीक्षको से कहा कि वह दिये गये निर्देश के अनुसार क्षेत्र मे सक्रिय रहें। उन्होने कहा कि किये गये कार्यो की हर अधिकारी व निरीक्षक विभागीय व्हट्सएप ग्रुप मे शेयर करेगां। उन्होने कहा कि जल्द ही प्रदेश व जिला स्तर पर आबकारी विभाग का व्हट्सएप ग्रुप बनाया जायेगा। बैठक में उप आबकारी आयुक्त प्रदीप कुमार, सहा-आबकारी आयुक्त प्रवर्तन तपन कुमार पांडे, जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेश कुमार त्रिपाठी, आबकारी निरीक्षक सुमन पाल, सोनु सिह, बिरेन्द्र जोशी, महेन्द्र सिह बिष्ट, विष्णु थापा आदि उपस्थित थे। zafar hussain nenital. [8/5, 11:38 AM] Bipul Singh: *पशु तस्करों ने सरायपोख्ता पुलिस चौकी के सिपाही को रौंदा* वाराणसी के ट्रामा सेण्टर के चिकित्सकों ने घोषित किया मृत पुलिस टीम पर इस तरह की घटनाओं में लगातार हो रही वृद्धि जौनपुर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सरायपोख्ता पुलिस चौकी अन्तर्गत बदलापुर पड़ाव पर आज तड़के लगभग साढ़े 3 बजे पशु तस्करों ने पुलिस चौकी के एचसीपी त्रिलोक तिवारी 58 वर्ष को रौंद दिया। इससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। दुर्घटना को अंजाम देते हुये दो वाहनों पर लदे पशुओं को लेकर तस्कर फरार हो गये। इसके बाद साथी सिपाहियों ने गम्भीर रूप से जख्मी श्री तिवारी को जिला अस्पताल ले गये जहां हालत नाजुक होने पर वाराणसी के ट्रामा सेण्टर भेज दिया गया। वहां चिकित्सकों ने घायल सिपाही को मृत घोषित कर दिया। मृत सिपाही मूलतः बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के नोनार गांव के निवासी थे जो यहां कई वर्षों से तैनात थे। बता दें कि आज तड़के लगभग 3 बजे वायरलेस हुआ कि बदलापुर मार्ग से होते हुये शहर की तरफ दो वाहनों पर पशुओं को लादकर वध हेतु कहीं ले जाया जा रहा है जिस पर सरायपोख्ता के पुलिस के सभी जवान सक्रिय होकर बदलापुर एवं मछलीशहर पड़ाव पर डट गये थे कि कटघरा की तरफ से आ रहे तस्कर इस घटना को अंजाम देते हुये फरार हो गये। मालूम हो कि पशु तस्करों द्वारा पुलिस टीम पर इस घटना की घटनाओं को आये दिन अंजाम दिया जा रहा है लेकिन पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी मौन साधे हुये हैं। इसको लेकर विभाग सहित बाहर चर्चाओं का बाजार गर्म है।


कोई टिप्पणी नहीं: