tikhiawaz24.in

रविवार, 7 अगस्त 2016

तीखी आवाज़


मऊ (जेएनएन)। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती के खिलाफ बेहद अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में भाजपा से छह वर्ष के लिए निष्कासित दयाशंकर सिंह को आज जेल से रिहा कर दिया गया। मऊ जेल से बाहर आने के बाद दयाशंकर सिंह ने देव दर्शन के बाद सबसे पहले अपनी बेटी से मिलने की इच्छा जाहिर की है।
बीते महीने मऊ में ही मायावती के खिलाफ बेहद अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में कल दयाशंकर सिंह को मऊ की विशेष अदालत से जमानत मिली।जेल से रिहा होते वक्त उनके समर्थक बड़ी तदद में जेल के बाहर मौजूद थे, जैसे से दयाशंकर सिंह जेल से बाहर आए भाजपा समर्थकों ने उन्हें कंधे पर बैठा लिया।